back to top

सीमाओं की होगी जिओ रेफ्रेंसिंग : मुख्य सचिव

विशेष संवाददाता लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि ईको-सेन्सिटिव जोन की सीमा के अन्तर्गत आने वाले ग्रामों की सीमा के निर्धारण के लिये नवीनतम टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जाए। सीमाओं की जिओ रेफ्रेंसिंग करायी जाये।

मुख्य सचिव बुधवार को राज्य वन्यजीव बारहसिंघा अभ्यारण्य-ईको सेन्सिटिव जोन की सीमाओं के निर्धारण के लिए बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बारहसिंघा को बचाने के लिए ब्रीडिंग केंद्र स्थापित किया जाये। वन्यजीवों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाएए जिससे आम जनमानस में सकारात्मकता के प्रति रूझान बढ़ेगा। बैठक में बताया गया कि उत्तर प्रदेश वन अनुभाग-3 द्वारा तत्कालीन वन प्रभाग मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, मुरादाबाद एवं बिजनौर वन प्रभाग के अन्तर्गत 2073 वर्ग किमी क्षेत्र को हस्तिनापुर वन्य जीव विहार घोषित किया गया है। ईको-सेन्सिटिव जोन में आने वाले जनपद मेरठ, हापुड़, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा में ग्रामों की कुल संख्या 189 हैं। वर्तमान में 1 किमी सीमा के अन्तर्गत आने वाले उद्योगों की संख्या 52 हैं। ईको-सेन्सिटिव जोन का क्षेत्रफल 239.07 वर्ग किमी हैं।

RELATED ARTICLES

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आईपीओ दस्तावेज जमा किए, 2,000 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा

नयी दिल्ली। इटली के बोनफिग्लियोली समूह की भारतीय इकाई बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने के लिए बाजार...

फीस नहीं बढ़ेगी, एलडीए स्टेडियम में सुविधाओं का होगा विस्तार,ईडेन स्पोर्ट्स क्लब ने राइजिंग फाल्कंस को 146 रन से हराया

लखनऊ। एलडीए स्टेडियम, अलीगंज में खिलाड़ियों के लिए किसी भी प्रकार के प्रशिक्षण शुल्क में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी और खेल सुविधाओं को...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी सेलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...