back to top

देश के सूखाग्रस्त क्षेत्रों के भूजल प्रबंधन का खाका तैयार करने के लिए भू-भौतिकी होगा सर्वेक्षण

नई दिल्ली। देश के सूखाग्रस्त भूभागों के भूजल प्रबंधन और सतत विकास की नीतियों का खाका तैयार करने के लिए 4 लाख वर्ग किलोमीटर भूभाग की जल आवश्यकताओं का अध्ययन एवं भू-भौतिकी सर्वेक्षण किया जाएगा। जल शक्ति मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इसके लिए केंद्रीय भूजल बोर्ड तथा वैज्ञानिक एवं औद्योगिकी अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय भू भौतिकी अनुसंधान संस्थान के बीच उच्च क्षमता के एक्विफर मैपिंग एंड मैनेजमेंट को लेकर सोमवार को समझौता (एमओयू) हुआ है।

उन्होंने बताया कि इस समझौते के तहत देश के 4 लाख वर्ग किलोमीटर भूभाग की भूजल आवश्यकताओं का अध्ययन करने के लिए भू भौतिकी सर्वेक्षण प्रयोग किया जाएगा। मंत्रालय के अनुसार, इस समझौते के प्रथम चरण में 54 करोड़ रूपए की लागत के साथ राजस्थान, गुजरात और हरियाणा के 1 लाख वर्ग किलोमीटर का अध्ययन होगा। जल शक्ति मंत्रालय का मानना है कि देश के सूखाग्रस्त भूभागों के भूजल प्रबंधन और सतत विकास की नीतियों का खाका तैयार करने की दृष्टि से यह समझौता काफी महत्वपूर्ण रहेगा।

इसके तहत राजस्थान के पश्चिमी शुष्क क्षेत्र का लगभग 65,500 वर्ग किलोमीटर (बीकानेर, चुरू, गंगा नगर, जालौर, पाली, जैसलमेर, जोधपुर और सीकर जिले का कुछ हिस्सा) शामिल है जबकि गुजरात के शुष्क क्षेत्र का 32,000 वर्ग किमी (राजकोट, जामनगर, मोरबी, सुरेंद्रनगर और देवभूमि द्वारका जिला) और हरियाणा का लगभग 2500 वर्ग किलोमीटर (कुरुक्षेत्र और यमुना नगर जिला) क्षेत्र को शामिल किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि इससे केंद्रीय भूजल बोर्ड (सीजीडब्ल्यूबी) को जल की कमी वाले क्षेत्रों में भूजल प्रबंधन योजना को तेजी के साथ आगे बढ़ाने और अध्ययन से प्राप्त निष्कर्षों द्वारा जल की कमी से प्रभावित इलाकों में भूजल स्तर में सुधार लाने के लिए खाका तैयार करने में मदद मिलेगी।

RELATED ARTICLES

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित फिल्म सिटी जल्द आकार लेगी, रोजगार का सृजन होगा: बोनी कपूर

नोएडा /लखनऊ। मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने शनिवार को कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी परियोजना जल्द ही आकार...