back to top

उप्र संक्रमण के ज्यादा मामले वाले इलाकों का हो भौगोलिक मानचित्रण : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 से उबरने की दर में तेजी लाने के निर्देश देते हुए रविवार को कहा कि संक्रमण के रोजाना औसतन 100 या उससे ज्यादा मामलों वाले जिलों में भौगोलिक मानचित्रण कराकर संक्रमण वाले क्षेत्रों (क्लस्टर) की पहचान की जाए।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने एक उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कोविड-19 के संक्रमण के मामलों में कमी आने पर संतोष जाहिर किया। साथ ही कहा कि कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर में वृद्धि के लिए तेजी से प्रयास किए जाएं।

योगी ने कहा कि कोविड-19 के अधिक मामलों वाले जिलों पर खास ध्यान देते हुए सबसे पहले प्रतिदिन 100 से अधिक मामले वाले जनपदों में भौगोलिक मानचित्रण (जियोग्राफिकल मैपिंग) कराकर संक्रमण वाले इलाकों की पहचान की जाए। दूसरे चरण में 50 से अधिक मामले वाले जनपदों में यह व्यवस्था लागू की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चिह्नित किए गए इलाकों में निषिद्घ क्षेत्र बनाकर संक्रमण को नियंत्रित करने की प्रभावी कार्यवाही की जाए। इन क्लस्टर में प्रत्एक व्यक्ति की चिकित्सा जांच की जाए। उन्होंने कहा कि गृह पृथकवास में रह रहे मरीजों के साथ-साथ अस्पताल में भर्ती रोगियों से भी सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से कुशलक्षेम लिए जाने की व्यवस्था जारी रखी जाए। इससे लोगों का मनोबल बढ़ता है और जन विश्वास में वृद्धि भी होती है।

योगी ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण से सफलतापूर्वक उपचारित व्यक्तियों के लिए अपनाई गई चिकित्सा व्यवस्था का निरन्तर गहन अध्ययन किया जाए। इससे अन्य संक्रमित लोगों को उपचारित करने में मदद मिलती है।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...