back to top

गौतम गंभीर ने मुझे फिक्सर फ़िक्सर कहा…. श्रीसंत ने सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

सूरत। पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने गुरुवार को आरोप लगाया कि गौतम गंभीर ने उन्हें यहां लीजेंड्स लीग क्रिकेट के मैच के दौरान फिक्सर कहा। बुधवार को इंडियन कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच एलिमिनेटर मैच के दौरान श्रीसंत और उनके पूर्व साथी गंभीर के बीच तीखी बहस हो गयी थी। इसके बाद विश्व कप विजेता खिलाड़ियों को अलग करने के लिए अंपायर को हस्तक्षेप करना पड़ा।

श्रीसंत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लाइव आकर कहा, वह लाइव टीवी पर मुझे फिक्सर फिक्सर कहता रहा, तुम फिक्सर हो। श्रीसंत ने कहा, मैंने सिर्फ यही कहा, आप क्या कह रहे हो। मैं मजाकिया अंदाज में हसंता रहा। जब अंपायर उन्हें शांत करने की कोशिश कर रहे थे तो उन्होंने उनसे भी इसी भाषा में बात की। श्रीसंत पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2013 में स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में उनकी कथित लिप्तता के कारण बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) की अनुशासनात्मक समिति ने आजीवन प्रतिबंध लगाया था।

लेकिन उच्चतम न्यायालय ने 2019 में इस प्रतिबंध को घटाकर सात साल का कर दिया था। श्रीसंत ने कहा, मैंने किसी अपशब्द का इस्तेमाल नहीं किया। कृपया सच का समर्थन करें। वह कई लोगों के साथ ऐसा करता रहा है। मुझे नहीं पता कि उसने यह क्यों शुरू किया और यह ओवर के अंत में हुआ।

उन्होंने कहा, अब उनके लोग कह रहे हैं कि उन्होंने सिक्सर सिक्सर बोला है, लेकिन उन्होंने बोला यू फिक्सर तू फिक्सर है। यह बात करने का तरीका नहीं है। मैं इस घटना को यहीं खत्म करने का सोच रहा हूं लेकिन उनके लोग उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं। मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि आप एक्स्ट्रा पेड पीआर वर्क (अतिरिक्त भुगतान पर जनसंपर्क करने वाले) के झांसे में नहीं आये। श्रीसंत करीब एक घंटे तक लाइव रहे। गंभीर पूर्वी दिल्ली से भाजपा के सांसद हैं।

गंभीर ने भारतीय जर्सी में खुद की मुस्कुराती हुई फोटो एक्स पर साझा करते हुए लिखा, जब दुनिया का काम ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने का हो तो मुस्कुराते रहो। बुधवार को ही मैच के बाद एक अन्य इंस्टाग्राम लाइव वीडियो पर श्रीसंत ने गंभीर को मिस्टर फाइटर कहा था और साथ कहा था कि वह अपने सीनियर खिलाड़ियों का भी सम्मान नहीं करते थे।

श्रीसंत ने कहा, मिस्टर फाइटर के साथ जो कुछ हुआ, उस बारे में बस चीजें स्पष्ट करना चाहता हूं। वह हमेशा अपने साथियों के साथ लड़ता है। बिना किसी कारण के। वह अपने ही सीनियर खिलाड़ियों का भी सम्मान नहीं करता जिसमें वीरू भाई (वीरेंद्र सहवाग) भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, आज बिलकुल ऐसा ही हुआ। बिना किसी उकसावे के, वह मुझे कुछ कुछ कहते रहे जो बहुत ही अभद्र था। मिस्टर गौतम गंभीर को ऐसा नहीं कहना चाहिए था।

उन्होंने कहा, यहां मेरी गलती नहीं है। मैं चीजें स्पष्ट करना चाहता था। मिस्टर गौतम ने जो किया है, वो आप सभी को जानने को मिलेगा। उन्होंने क्रिकेट मैदान पर लाइव जो शब्द कहे, वो स्वीकार्य नहीं हैं। श्रीसंत ने कहा, मेरा परिवार, मेरा राज्य, हर कोई इतने खराब दौर से गुजरा है। मैंने आप सभी के सहयोग से यह लड़ाई लड़ी। अब लोग मुझे बिना किसी कारण के नीचा दिखाना चाहते हैं। उन्होंने ऐसी चीजें कहीं जो उन्हें नहीं कहनी चाहिए थी। मैं आपको निश्चित रूप से बताऊंगा कि उन्होंने क्या कहा।

गंभीर पहले भी मैदान पर विवादों में शामिल रहे हैं, यह पहली बार नहीं है। आईपीएल के दौरान ही उनकी कई दफा विराट कोहली से नोकझोंक हुई थी। इसमें से एक नोकझोंक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच इस साल हुए मैच के दौरान हुई थी। गंभीर तब लखनऊ की टीम के मेंटोर (मार्गदर्शक) थे।

RELATED ARTICLES

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...