back to top

विशाल नगर कीर्तन में गतका दल ने दिखाये हैरतअंगेज करतब

श्री गुरु तेग बहादुर साहब जी का प्रकाश पर्व
लखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 5 अप्रैल को विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया।
ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी द्वारा आज श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन प्रात: 7:00 बजे गुरुद्वारा नाका से निकलकर दुगावा पांडेगंज रकाबगंज नादान महल रोड होते हुए 10:30 बजे गुरुद्वारा यहियागंज पहुंचा । बाबा दीप सिंह जी फाउंडेशन के द्वारा रकाबगंज चौराहे पर संपूर्ण नगर कीर्तन पर फूलों की वर्षा की गई। इस अवसर पर लखनऊ के सभी गुरुद्वारा साहब और धार्मिक संस्थाएं शामिल हुई। जगह-जगह संगतो द्वारा चाय नाश्ते के लंगर की सेवा की गई।
गुरद्वारा सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि 7 अप्रैल को प्रात: 5:00 बजे से लेकर देर रात्रि तक श्री गुरु तेग बहादुर साहब जी का प्रकाश पर्व बहुत ही श्रद्धा एवं सत्कार के साथ मनाया जाएगा। श्री गुरु तेग बहादुर साहब जी 1670 में इस स्थान पर आए थे एवं तीन दिन रुके थे। इस आयोजन में मुख्य रूप से श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर के मुख्य ग्रंथि सिंह साहब ज्ञानी अमरजीत सिंह जी एवं भाई जगतार सिंह जी व भाई गुरदेव सिंह कोहाड़का जी विशेष रूप से पधार रहे हैं
मनमोहन सिंह ने बताया कि बाबा दीप सिंह जी फाउंडेशन के द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहब जी की पालकी के ऊपर गुलाब के फूलों से फूलों की वर्षा की गई। गुलशन जोहर ने बताया कि नगर कीर्तन में विशेष रूप से गुरु गोबिंद सिंह जी स्टडी सर्किल, सुखमनी सेवा सोसायटी, यंग मैन एसोसिएशन, सिख सेवक जत्था, बाबा दीप सिंह जी फाउंडेशन, यूथ खालसा एसोसिएशन, दशमेश सेवा सोसायटी, अमृत सेवक जत्था, माता गुजरी सत्संग सभा, पंजाबी यूथ एसोसिएशन, अमीनाबाद गुरु पर्व कमेटी ने भाग लिया। कपिल सिंह अरोड़ा ने बताया नगर कीर्तन के रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा मिष्ठान प्रसाद चाय एवं शीतल पेय के स्टाल लगाए गए। 11 अप्रैल को श्री गुरु तेग बहादुर साहब जी का प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्री दरबार साहब अमृतसर से रागी जत्थे एवं कथा वाचक आमंत्रित किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

भातखंडे : आज बिरज में होली रे रसिया…

होली मिलन समारोह में दी गई भव्य प्रस्तुति लखनऊ। लखनऊ के समर्पण वृद्धजन परिसर में एक भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें...

शास्त्रीय नृत्य संग नाटक से सजा स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह

शिक्षा प्रणाली पर करारा प्रहार करता है नाटक 'रिफंड'लखनऊ। स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह में पहले दिन रविवार को विशाल कृष्ण एवं दल की ओर...

अतीक उल्लाह को मिला प्रोफेसर शारिब रूदौलवी अवॉर्ड

आॅल इंडिया कैफी आजमी अकादमी, निशातगंज में आयोजनलखनऊ। प्रोफेसर शारिब रूदौलवी मेमोरियल कमेटी के तत्वावधान में आॅल इंडिया कैफी आजमी अकादमी, निशातगंज में आज...

निकला ईस्टर का जुलूस, प्रभु यीशू को किया याद

लखनऊ। प्रभु यीशु मसीह के पुन: जी उठने की खुशी में रविवार को ईसाई धर्मावलंबियों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ ईस्टर जुलूस निकाला।सेंट्रल...

भातखंडे : आज बिरज में होली रे रसिया…

होली मिलन समारोह में दी गई भव्य प्रस्तुति लखनऊ। लखनऊ के समर्पण वृद्धजन परिसर में एक भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें...

शास्त्रीय नृत्य संग नाटक से सजा स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह

शिक्षा प्रणाली पर करारा प्रहार करता है नाटक 'रिफंड'लखनऊ। स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह में पहले दिन रविवार को विशाल कृष्ण एवं दल की ओर...

अतीक उल्लाह को मिला प्रोफेसर शारिब रूदौलवी अवॉर्ड

आॅल इंडिया कैफी आजमी अकादमी, निशातगंज में आयोजनलखनऊ। प्रोफेसर शारिब रूदौलवी मेमोरियल कमेटी के तत्वावधान में आॅल इंडिया कैफी आजमी अकादमी, निशातगंज में आज...

रामायण नृत्य-नाटिका देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

भगवान श्रीराम की पावन गाथा पर आधारित संक्षिप्त रामायण नृत्य-नाटिकालखनऊ। आर्ट्स एण्ड कल्चरल सोसाइटी रंगमंडल ग्रुप, कल्याणपुर, लखनऊ द्वारा भगवान श्रीराम की पावन गाथा...

प्रहलाद की भक्ति और गंगावतरण की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

राजाबाजार में श्रीमद्भागवत कथा का तीसरा दिन ​लखनऊ। लखनऊ हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के तत्वावधान में राजाबाजार स्थित 'गीता भवन' में चल रही...