back to top

माल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए बन रहा गतिशक्ति मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा माल परिवहन को बढ़ावा देने के लिये अनेक अभिनव प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल में 04 तथा इज्जतनगर मण्डल में 02 गतिशक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल (जीसीटी) विकसित किये जा रहे हैं। अभी तक इस रेलवे पर 03 नये मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल विकसित किये जा चुके हैं।

भारतीय रेल की गतिशक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल (जीसीटी) योजना के अन्तर्गत माल परिवहन हेतु आधारभूत संरचना को मजबूत करने के साथ ही माल परिवहन के नये क्षेत्रों को रेल की ओर आकर्षित करना है। भारतीय रेल पर अभी तक कुल 48 जीसीटी विकसित किये जा चुके हैं। इस योजना के तहत टर्मिनलों के विकास से उद्योगों को बहुत सहूलियत हो रही है, साथ ही रेल प्रशासन को पर्याप्त मात्रा में माल परिवहन हेतु सामग्री उपलब्ध हो रही है। इसके लिये रेल भूमि प्रबन्धन नीति जारी की जा चुकी है। इसके तहत रेल भूमि का उपयोग कार्गो सम्बन्धित परियोजनाओं के लिये किया जा सकता है। इससे इंफ्रास्ट्रक्चर के एकीकृत विकास को मजबूती मिलेगी तथा भविष्य में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल में गोरखपुर-आनन्दनगर खण्ड पर नकहा जंगल स्टेशन में मेसर्स हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड गोरखपुर हेतु गति शक्ति मल्टी मॉडल कार्गो विकसित किया गया है। इसी प्रकार लखनऊ मण्डल के गोरखपुर-बस्ती रेल खण्ड के सहजनवा रेलवे स्टेशन के पास मेसर्स अंकुर उद्योग लिमिटेड(स्टील डिवीजन)तथा इज्जतनगर मंडल के कानपुर सेण्ट्रल-फरूर्खाबाद खण्ड पर जशोदा स्टेशन पर मेसर्स अडानी एग्रो लाजिस्टिक्स (कन्नौज लिमिटेड) हेतु मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल बनाया गया है। इन गतिशक्ति मल्टी.मॉडल कार्गो.टर्मिनल का विकास हो जाने से पूर्वोत्तर रेलवे पर माल परिवहन में वृद्धि होगी।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

होंडा इंडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश पुलिस को 50 वाहन देगा।

उत्तर प्रदेश पुलिस और होंडा इंडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में होगा आयोजन लखनऊ, विशेष संवाददाता। होंडा इंडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश पुलिस को 50 वाहन देगा।...

लखीमपुर खीरी के धौरहरा ब्लॉक को मिला गोल्ड और बांकेगंज को ब्रॉन्ज मेडल

लखनऊ, विशेष संवाददाता। योगी सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नीति आयोग ने एस्पिरेशनल ब्लॉक के तहत...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...