back to top

गांगुली का होगा मेडिकल टेस्ट, रिपोर्ट के बाद स्टेंट लगाने पर होगा फैसला : डॉक्टर

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली के गुरूवार को कई मेडिकल टेस्ट किए जाएंगे जिसके बाद ही उपचार के अगले कदम के बारे में फैसला लिया जाएगा।

गांगुली का उपचार कर रही पैनल में शामिल एक सीनियर डॉक्टर ने यह जानकारी दी। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान गांगुली को बुधवार को सीने में बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी एंजियोग्राफी किए जाने की संभावना है। डॉक्टर इसके बाद फैसला लेंगे कि दूसरा स्टेंट डालना जरूरी है या नहीं।

डॉक्टर ने कहा, गांगुली को कल रात अच्छी नींद आई। उन्होंने सुबह हल्का नाश्ता किया। उनके कई टेस्ट आज होने हैं जिसके बाद आगे के बारे में फैसला लिया जाएगा। मशहूर ह्रदय रोग विशेषज्ञ देवी शेट्टी भी शाम को यहां पहुंच सकते हैं। वे टेस्ट रिपोर्ट देखने के बाद गांगुली का उपचार कर रहे डॉक्टरों के साथ बैठक करेंगे।

डॉक्टर ने कहा, एक बार जांच के नतीजे आने पर हम तय करेंगे कि उनकी धमनियों में अवरोध को हटाने के लिए दो स्टेंट डालने हैं या नहीं। परिवार के सूत्र के अनुसार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुबह गांगुली को फोन करके उनका हाल चाल पूछा। माकपा के वरिष्ठ नेता अशोक भट्टाचार्य भी अस्पताल पहुंचे थे।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...