back to top

गणाधिप संकष्टी चतुर्थी आज, बप्पा की होगी पूजा

शाम के समय चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है
लखनऊ। हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित है। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि को गणाधिप संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। इस शुभ असवर पर भगवान गणेश की उपासना की जाती है। साथ ही जीवन के संकटों को दूर करने के लिए व्रत भी किया जाता है। मान्यता है कि गणाधिप संकष्टी चतुर्थी व्रत करने से जातक को गणपति बप्पा की कृपा प्राप्त होती है। आइए लेख में हम आपको बताएंगे कि कार्तिक माह में मनाई जाने वाली गणाधिप संकष्टी चतुर्थी की डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में।
कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 18 नवंबर, शाम 06 बजकर 55 मिनट से शुरू हो रही है, जो अगले दिन यानी 19 नवंबर दोपहर को शाम 05 बजकर 28 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत 18 नवंबर को किया जाएगा। इस दिन शाम के समय चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है। ऐसे में चन्द्रोदय शाम 07 बजकर 34 मिनट पर होगा।

गणाधिप संकष्टी चतुर्थी पूजा विधि
गणाधिप संकष्टी चतुर्थी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें और स्नान करने के बाद मंदिर की सफाई करें। इसके बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें। एक चौकी पर कपड़ा बिछाकर भगवान गणेश जी की मूर्ति स्थापित करें। इसके बाद उन्हें पुष्प, गंध और दीप अर्पित करें। दीपक जलाकर आरती करें और मंत्रों-गणेश चालीसा का पाठ करें। गणेश जी को प्रिय मोदक या तिल का लड्डूओं का भोग लगाएं। संध्या के समय चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करें। इस दिन दान करना शुभ माना जाता है।

उपवास के समय सावधानी
संकष्टी चतुर्थी व्रत के दिन लहसुन, प्याज या किसी अन्य तामसिक भोजन से बचें। संभव हो तो केवल फलाहार करें या दूध और अन्य सात्विक आहार का सेवन करें। व्रत के दौरान भगवान गणेश की कहानियां सुनें और उनके भजनों का पाठ करें। धार्मिक कथाओं के अनुसार मान्यता है किगणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत करने से जीवन में सुख-शांति आती है। वहीं गणेश भगवान की कृपा से सभी कार्य सफल होते हैं। इसलिए इस दिन पूरे श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान गणेश की आराधना करें।

RELATED ARTICLES

7 साल से न बैठे, न लेटे…माघ मेले में इस युवा साधु ने सबको चौंकाया

प्रयागराज। प्रयागराज में आस्था का केंद्र बने माघ मेले में मंत्रोच्चार और आध्यात्मिक माहौल के बीच साधुओं की विभिन्न भावभंगिमाएं और विचित्र व्यवहार बरबस...

विनायक चतुर्थी कल, भक्त करेंगे श्रीगणेश की पूजा

और मनुष्य को ज्ञान, बुद्धि व सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता हैलखनऊ। हिंदू धर्म में प्रत्येक मास की चतुर्थी तिथि भगवान श्रीगणेश की आराधना...

मासिक शिवरात्रि 19 को, होगी भगवान शिव की पूजा

सभी इच्छाएं महादेव पूरी करते हैंलखनऊ। मासिक शिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित व्रत है। इस दिन श्रद्धापूर्वक महादेव की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के...

लोहड़ी पर्व : अस्सा मल लई तेरी ड्योडी माये नि सहनु दे लोहड़ी…

सिख समाज के लोगों ने तिल और मूंगफली डालकर एक-दूसरे को दी बधाई, घर से गुरुद्वारे तक लोहड़ी की रही धूमलखनऊ। सुंदर मुंदरिए ओए,...

तिल द्वादशी और वृद्धि योग के संयोग में मकर संक्रांति कल

लखनऊ। भगवान सूर्य की राशि परिवर्तन से प्रकृति में होने वाली क्रांति का पर्व है मकर संक्रांति। इस दिन भगवान सूर्य धनु राशि से...

नाटक ‘आखरी ताज’ में दिखी नवाब वाजिद अली शाह की कहानी

एसएनए के संत गाडगे प्रेक्षागृह में नाटक का मंचनलखनऊ। भारतीय नारी सम्मान एंव बाल विकास संस्थान की ओर से ऐतिहासिक नाटक आखरी ताज का...

सुंदरकांड के साथ यूपी महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ

संगीतमय कार्यक्रम एक शाम सुरों के नामलखनऊ। प्रगति इवेंट द्वारा आयोजित 18वां यूपी महोत्सव द ग्रीन प्लैनेट लोन निकट शुक्ला चौराहा नहर रोड जानकीपुरम...

जरूरतमंदों को कंबल एवं भोजन का वितरण

आओ मिलकर खुशियां बांटे जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लायेलखनऊ। लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभ अवसर पर उन्नति फाउंडेशन संस्था द्वारा 'आओ मिलकर...

उत्तरायणी कौथिग का आगाज आज, महापौर ने तले पहाड़ी घुघुते

लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद की ओर से उत्तरायणी कौथिग के रजत जयंती समारोह का आगाज बुधवार से होगा। 15 दिवसीय कौथिग 2026 का शुभारंभ बुधवार...