back to top

गायकवाड़ अब भी पृथकवास में, आईपीएल के पहले मैच में खेलने की संभावना नहीं

दुबई। पिछले महीने कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ अब भी पृथकवास में हैं और अबु धाबी में 19 सितंबर को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ टीम के पहले इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले के लिए उनके उपलब्ध रहने की संभावना नहीं है।

सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने कहा कि रुतुराज बिलकुल ठीक हैं लेकिन उन्हें अब तक टीम के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से जुडऩे के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की स्वीकृति नहीं मिली है। विश्वनाथन ने कहा, रुतुराज को अब तक बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने स्वीकृति नहीं दी है और वह अब भी पृथकवास में हैं।

पहले मैच के लिए उनके उपलब्ध रहने की संभावना नहीं है। हमें अगले कुछ दिनों में उनके जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में लौटने की उम्मीद है और वह बिलकुल ठीक है। सीएसके के दल के 13 सदस्य पिछले महीने कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे और इनमें दो खिलाड़ी रुतुराज और दीपक चाहर भी शामिल थे।

चाहर और 11 अन्य लोग बीमारी से उबर चुके हैं। चाहर ने दो अनिवार्य नेगेटिव नतीजों के बाद ट्रेनिंग शुरू कर दी है। रुतुराज के भी रविवार और सोमवार को दो परीक्षण हुए। इनके नतीजों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। रुतुराज टीम में सुरेश रैना के विकल्प थे जो निजी कारणों से टूर्नामेंट से हट गए और स्वदेश वापस लौट गए। सीनियर स्पिनर हरभजन सिंह भी निजी कारणों से टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे। विश्वनाथन ने कहा कि टीम ने अब तक अपने विकल्पों के बारे में फैसला नहीं किया है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...