back to top

गडकरी ने वायुसेना से डेढ़ साल के बदले 15 दिनों में इमरजेंसी लैंडिंग फील्ड तैयार करने का वादा किया

बाड़मेर (राजस्थान)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को भारतीय वायु सेना से वादा किया कि सशस्त्र बलों के विमानों के लिए इमरजेंसी लैंडिंग फील्ड (ईएलएफ) को डेढ़ साल के बदले 15 दिनों के भीतर तैयार कर दिया जाएगा।गडकरी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां राष्ट्रीय राजमार्ग-925 पर भारतीय वायु सेना के विमानों के लिए इमरजेंसी लैंडिंग फील्ड (ईएलएफ) का बृहस्पतिवार को उद्घाटन किया। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने वायु सेना के लिए आपातकालीन स्थिति में विमान उतारने के वास्ते एनएच-925ए के सत्ता-गंधव खंड के तीन किलोमीटर के हिस्से पर ईएलएफ का निर्माण किया है।

 

गडकरी ने उद्घाटन के बाद यहां अपने संबोधन में कहा, कल, जब माननीय वायुसेना अध्यक्ष मेरे पास आए, तो उन्होंने कहा कि इस लैंडिंग पट्टी (बाड़मेर में) को विकसित करने में डेढ़ साल लग गए… उसके बाद मैंने उनसे कहा कि हम डेढ़ साल के बजाय 15 दिनों के भीतर आपके लिए अच्छी गुणवत्ता वाली लैंडिंग पट्टी विकसित करेंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग-925 देश का पहला राष्ट्रीय राजमार्ग है जिसका उपयोग वायुसेना के विमानों द्वारा आपातकालीन लैंडिंग के लिए किया जाएगा।

 

गडकरी ने कहा कि सशस्त्र बलों को यहां एक छोटा हवाई अड्डा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा, मेरी जानकारी के अनुसार, यहां लगभग 350 किमी के क्षेत्र में कोई हवाई अड्डा नहीं है। मैंने सीडीएस (प्रमुख रक्षा अध्यक्ष) बिपिन रावत सर से कहा है कि आप यहां एक छोटा हवाई अड्डा बना सकते हैं। गडकरी ने कहा, अगर आपको जमीन की जरूरत है, तो हम आपको मुहैया कराएंगे। आपको यहां अपनी रक्षा गतिविधियों का संचालन करना चाहिए और छोटे नागरिक परिचालन भी होंगे। अगर निजी विमानन कंपनियां एक या दो दैनिक उड़ानें शुरू करती हैं, तो स्थानीय लोगों को भी फायदा होगा।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

मंच पर दिखे भगवान श्री कृष्ण के पांच स्वरूप

गीता के उपदेशों के साथ हुआ चैती महोत्सव का समापन-फूलों की होली के बीच हुआ समापन उत्सव लखनऊ। ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती...

महावीर जयंती आज, निकाली गयी पालकी यात्रा

लखनऊ। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती मंगलवार को धूमधाम के साथ मनायी जाएगी। श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा के...

बच्चों को मिला एकता का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनाई कहानी लखनऊ। जीवन में केवल ताकत या बुद्धि ही पर्याप्त नहीं होती बल्कि नेक दिली और आपसी एकता भी उतनी ही...

फिल्मों के माध्यम से भारत की संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली : पाठक

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव का आगाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का दो दिवसीय भव्य आयोजन दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ।...

मुनाल महोत्सव : पहाड़ी लोकनृत्य की बिखरी छटा

तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ समापनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...

नाटक अरे… शरीफ लोग के किरदारों ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

दिव्य सांस्कृतिक शैक्षिक संस्थान की नाट्य प्रस्तुतिलखनऊ। दिव्य सांस्कृतिक शैक्षिक संस्थान की नाट्य प्रस्तुति अरे…शरीफ लोग का मंचन उद्यान भवन में किया गया। नाटक...