back to top

गदर-2 की टीम ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

लखनऊ। गदर-2 की टीम बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। टीम में फिल्म के निर्माता और निर्देशक अनिल शर्मा, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, मनीष वाधवा, गौरव चोपड़ा समेत अन्य कलाकार शामिल रहे। इस दौरान टीम ने सीएम योगी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बिल्कुल अभिभावक की तरह स्नेह दिया। वहीं फिल्म के निर्माता और निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के माहौल में सकारात्मक परिवर्तन आया है।

निर्माता और निर्देशक अनिल शर्मा ने गदर-2 की शूटिंग के दौरान के अपने अनुभव को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान यहां के प्रशासन ने जिस तरह से सहयोग किया, ऐसा सहयोग देश के किसी अन्य राज्य में नहीं मिलता है। प्रशासन ने शूटिंग के दौरान सुरक्षा के सभी इंतजाम कर रखे थे, जहां ट्रैफिक डायवर्जन की आवश्यकता पड़ी वहां ट्रैफिक को डायवर्ट किया। हमारी टीम को कहीं भी भीड़ या हूटिंग का सामना नहीं करना पड़ा। यही वजह है कि आज निमार्ता और निर्देशक उत्तर प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग को प्राथमिकता दे रहे हैं।

उत्तर प्रदेश की फिल्म सिटी पर अपनी बात रखते हुए निर्माता और निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश कला की जननी है। यह भूमि लीलाधारी भगवान श्री कृष्ण की है। पूरी दुनिया में उनके जैसा कलाकार कोई नहीं हुआ। नोएडा में स्थापित हो रही फिल्म सिटी उत्तर प्रदेश समेत आसपास के राज्यों के कलाकारों को बड़ा अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि सीएम योगी जिस तरह से कला को प्रोत्साहन और कलाकारों को सम्मान दे रहे हैं, उसे देखते हुए यह प्रतीत होता है कि आज कला समेत हर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का भविष्य उज्ज्वल है।

RELATED ARTICLES

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आईपीओ दस्तावेज जमा किए, 2,000 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा

नयी दिल्ली। इटली के बोनफिग्लियोली समूह की भारतीय इकाई बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने के लिए बाजार...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी सेलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...