back to top

G20 Summit : दिल्ली पुलिस ने कहा- इंडिया गेट, कर्तव्य पथ पर न जाएं लोग, जानिए किन जगहों पर रहेगी रोक

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को लोगों से जी20 शिखर सम्मेलन को देखते हुए टहलने, साइकिल चलाने और सैर-सपाटे जैसी गतिविधियों के लिए इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर नहीं जाने का आग्रह किया। यह वृहद कार्यक्रम नौ से 10 सितंबर तक प्रगति मैदान में नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र भारत मंडपम में आयोजित होगा।

विशेष पुलिस आयुक्त (यातायात) एसएस यादव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, चूंकि इंडिया गेट कर्तव्य पथ को नियंत्रित क्षेत्र में निर्दिष्ट किया गया है, इसलिए दिल्ली पुलिस लोगों से अपील करती है कि जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान टहलने, साइकिल चलाने या सैर-सपाटे के लिए इस क्षेत्र में न जाएं।

उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) से लोगों को असुविधा से बचाने के लिए सुबह चार बजे से ट्रेन सेवा शुरू करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा की ओर से डीएमआरसी को पत्र लिखा गया था। इस पत्र में आयुक्त अरोड़ा ने डीएमआसी से आठ से 10 सितंबर तक सुबह चार बजे से ट्रेन सेवाएं शुरू करने का अनुरोध किया था ताकि सुरक्षाकर्मी समय पर अपनी ड्यूटी पर पहुंच सकें।

इसके बाद डीएमआरसी ने एक बयान जारी कर कहा कि दिल्ली मेट्रो की सभी लाइन पर ट्रेन सेवाएं तीन दिन यानी आठ, नौ और 10 सितंबर को टर्मिनल स्टेशन से सुबह चार बजे शुरू होंगी। बयान में कहा गया है कि सुबह छह बजे तक सभी लाइन पर 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेन चलेंगी और इसके बाद सामान्य दिनों के समय के अनुसार ट्रेन उपलब्ध होगी। इसमें कहा गया है कि उच्चतम न्यायालय, पटेल चौक और आरके आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग की सुविधा आठ सितंबर सुबह चार बजे से 11 सितंबर दोपहर तक बंद रहेगी।

यह भी पढ़े— एसपीजी प्रमुख अरुण कुमार सिन्हा का निधन, 31 मई को मिला था एक साल का सेवा विस्तार

RELATED ARTICLES

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की

नयी दिल्ली। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शुक्रवार को भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की। इस यात्रा का उद्देश्य व्यापार, ऊर्जा और...

ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई जगहों पर इजरायल का हमला…इजरायल में इमरजेंसी घोषित, सभी स्कूल किए गए बंद

तेल अवीव। इजरायल और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव अब युद्ध का रूप लेता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल इजरायल...

रश्मिका मंदाना–विजय देवरकोंडा ने रचाई शादी, मंदाना व विजय ने शेयर की तस्वीरें

नयी दिल्ली। भारतीय फिल्म जगत के सबसे पसंदीदा और चर्चित जोड़ों में से एक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने प्रशंसकों का...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की

नयी दिल्ली। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शुक्रवार को भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की। इस यात्रा का उद्देश्य व्यापार, ऊर्जा और...

विमान हादसे में 15 लोगों की मौत, रनवे से फिसलकर गिरा सड़क पर, देखते ही देखते मच गई चीखपुकार

बोलीविया की राजधानी के पास नकदी ले जा रहा एक मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे राजमार्ग पर लगभग एक दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो...

विमान हादसे में 15 लोगों की मौत, रनवे से फिसलकर गिरा सड़क पर, देखते ही देखते मच गई चीखपुकार

ला पाज। बोलीविया की राजधानी के पास नकदी ले जा रहा एक मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे राजमार्ग पर लगभग एक दर्जन वाहन...

ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई जगहों पर इजरायल का हमला…इजरायल में इमरजेंसी घोषित, सभी स्कूल किए गए बंद

तेल अवीव। इजरायल और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव अब युद्ध का रूप लेता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल इजरायल...

होली पर सजे रंग-बिरंगे चिप्स-पापड़ के बाजार, ग्राहकों की भीड़

लखनऊ। होली का खुमार बाजारों में दिखने लगा है। एक तरफ लोग रंगों के इस त्यौहार में घरों को सजाने के लिए शॉपिंग करने...