back to top

फ्यूचर पॉसिबिलिटीज इंडेक्स : भारत का 35वां स्थान, ब्रिटेन शीर्ष पर

दावोस। भविष्य की संभावनाओं का लाभ उठाने के लिए सर्वश्रेष्ठ देशों के वैश्विक सूचकांक में भारत को 35वां स्थान दिया गया है, जबकि इस सूची में ब्रिटेन शीर्ष पर है। विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक से इतर न्यूजवीक वैंटेज और होराइजन समूह ने सोमवार को फ्यूचर पॉसिबिलिटीज इंडेक्स (एफपीआई) जारी किया। शीर्ष पांच में ब्रिटेन के बाद डेनमार्क, अमेरिका, नीदरलैंड और जर्मनी हैं। बड़े उभरते बाजारों में चीन इस साल 19वें स्थान पर है। वहीं ब्राजील 30वें, भारत 35वें और दक्षिण अफ्रीका 50वें स्थान पर रहा।

अध्ययन में उन कारकों की तुलना की गई जो सरकारों, निवेशकों तथा अन्य निजी क्षेत्र के हितधारकों को 70 देशों में वृद्धि और कल्याण के लिए छह वैश्विक परिवर्तनकारी रुझानों का लाभ उठाने में मदद करेंगे। एक्साबाइट इकोनॉमी (उन्नत डिजिटल प्रौद्योगिकियां), वेलबीइंग इकोनॉमी (स्वास्थ्य रोकथाम व कल्याण), नेट जीरो इकोनॉमी (कार्बन उत्सर्जन में कमी), सर्कुलर इकोनॉमी (पुनर्चक्रण व पुन: उपयोग), बायोग्रोथ इकोनॉमी (खाद्य व कृषि नवाचार) और एक्सपीरियंस इकोनॉमी (भौतिक वस्तुओं के बजाय अनुभवों की खपत) ये छह वैश्विक परिवर्तनकारी रुझान हैं।

अध्ययन में कहा गया कि सभी छह रुझानों में 2030 तक संयुक्त रूप से 44000 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की व्यापार संभावनाओं का अनुमान है, जो 2023 में वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 40 प्रतिशत से अधिक है। अध्ययन में मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय संगठनों के आंकड़ों के साथ-साथ फ्रोनेसिस पार्टनर्स द्वारा परियोजना के लिए किए गए 5,000 व्यावसायिक अधिकारियों के सर्वेक्षण का इस्तेमाल किया गया।

रिपोर्ट के अनुसार, इन अवसरों से आर्थिक वृद्धि और व्यापक सामाजिक भलाई के मामले में ग्लोबल साउथ की तुलना में ग्लोबल नोर्थ को अधिक लाभ होने की संभावना है, जिसके लिए एक मजबूत उद्योग आधार की जरूरत है। अंतरराष्ट्रीय विकास समुदाय को संबंधित उद्योगों को मजबूत करके विकासशील देशों को इन अवसरों का पूरा लाभ उठाने में मदद करनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...