back to top

आस्था के नाम पर फ्रॉड : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपील

अयोध्या। अयोध्या में सोमवार को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बीच साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सख्त रुख अपनाया है और पुलिस को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि साइबर ठग लोगों को मुफ्त प्रसाद वितरण, वीआईपी पास एवं प्रवेश पास देने के फर्जी संदेश भेज रहे हैं।

उन्होंने कहा कि साइबर ठगों की इस सक्रियता को लेकर राज्य सरकार कड़े कदम उठा रही है। अयोध्या पुलिस ने हाल में ऐसे ही एक मामले में कार्वाई करते हुए एक भारतीय अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया है। अयोध्या (नगर) के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी लोगों से वेबसाइट के माध्यम से पैसे भेजने और घर बैठे प्राण प्रतिष्ठा समारोह का प्रसाद पाने का लालच दे रहा था।

उन्होंने बताया कि देश के भीतर लोगों को 51 रुपये तथा अन्य देश के नागरिकों को 11 डॉलर में प्रसाद देने का लालच दिया जा रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी भगवान राम की तस्वीर वाली टी-शर्ट, रामनाम की चरण पादुका, भगवान राम के नाम के झंडे, व अन्य वस्तुएं प्रदान करने का भी झांसा दे रहा था। सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 16 लाख से अधिक लोगों को धोखा देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उसने लोगों से धोखाधड़ी कर 10.5 करोड़ रुपये एकत्र किए हैं।

सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को इस संबंध में जागरूक किया जा रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भी श्रद्धालुओं को इस बारे में सावधान किया है।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...