back to top

भारतीय जवानों के शहीद होने की घटना पर फ्रांस रक्षा मंत्री ने जताया शोक

नई दिल्ली। फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर गलवान घाटी में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने की घटना पर शोक जताया है और द्विपक्षीय सामरिक सहयोग मजबूत करने के लिए भारत की यात्रा करने का प्रस्ताव दिया है। फ्रांस के राजनयिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पार्ली ने सोमवार को सिंह को लिखे पत्र में जवानों के शहीद होने का जिक्र करते हुए इन मुश्किल हालात में फ्रांस के सशस्त्र बलों के साथ-साथ अपना अडिग एवं मित्रवत समर्थन व्यक्त किया। सूत्रों ने फ्रांसीसी विदेश मंत्री के हवाले से कहा, यह जवानों, उनके परिवारों और देश के लिए बड़ा झटका है। मैं इन मुश्किल हालात में फ्रांसीसी सशस्त्र बलों के साथ-साथ अपना अडिग एवं मित्रवत समर्थन व्यक्त करती हूं।

उन्होंने बताया कि पार्ली ने शोकसंतप्त परिवारों और भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। सूत्रों ने बताया कि पार्ली ने भारत को क्षेत्र में फ्रांस का सामरिक साझीदार बताया। उन्होंने भारत के साथ फ्रांस की गहरी एकजुटता की बात दोहराई और रक्षा संबधों को और मजबूत करने की खातिर द्विपक्षीय वार्ताओं को आगे बढ़ाने के लिए भारत आने की इच्छा जताई। पूर्वी लद्दाख में कई जगहों पर पिछले सात सप्ताह से भारत और चीन की सेनाएं गतिरोध की स्थिति में हैं।

गलवान घाटी में 15 जून को हुए संघर्ष में 20 भारतीय सैन्यकर्मियों के शहीद हो जाने के बाद तनाव और बढ़ गया है। चीनी पक्ष के जवान भी हताहत हुए हैं, लेकिन उसने इस बारे में जानकारी नहीं दी है। भारत और फ्रांस के बीच रक्षा एवं रणनीतिक संबंध पिछले कुछ वर्षों में मजबूत हुए हैं।

भारत को फ्रांस से छह राफेल युद्धक विमानों की पहली खेप 27 जुलाई तक मिलने की उम्मीद है। इन विमानों से भारतीय वायुसेना की लड़ाकू क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। भारत ने सितंबर 2016 में फ्रांस के साथ लगभग 58,000 करोड़ रुपये की लागत से 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए अंतर-सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। यह विमान कई शक्तिशाली हथियारों को ले जाने में सक्षम है।

RELATED ARTICLES

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...