back to top

केजीएमयू में तीसरी मंजिल से गिरी चार साल की मासूम, हालत गम्भीर

वरिष्ठ संवाददाता

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की पुरानी ओपीडी बिल्डिंग से गुरूवार को एक चार साल ही बच्ची गिर गयी। उसे सिर व अन्य अंगों में गम्भीर चोटें आयी हैं। आनन-फानन में उसे ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

गोण्डा के परसौना गांव निवासी जुबैर की चार साल की बेटी माही सबा की आंखों का इलाज केजीएमयू में चल रहा है। बीती 13 फरवरी को उसकी आंख का आपरेशन हुआ था। पिता जुबैर का कहना है कि बेटी को मोतियाबिंद था। आपरेशन के बाद रूटीन जांच के लिए परिवारीजन माही को लाए थे। पुराने ओपीडी भवन के तीसरे तल पर नेत्र रोग विभाग की ओपीडी का संचालन होता है। डॉक्टर की सलाह पर सुबह करीब नौ बजे माही की आंख में दवा डाली गई थी। इसी दौरान मां अपने दूसरे बच्चों को संभालने लगीं और माही खेलते हुए रैम्प के पास पहुंच गई।

परिवारीजनों का कहना है कि पैर फिसल गया और वह तीसरे तल से सीधे भूतल पर जा गिरी। अमृत फामेर्सी के सामने बच्ची फर्श पर गिरते ही खून से लथपथ हो गई। यह देख दवा खरीदने के लिए खड़े खरीद लोग सन्न रह गए। आनन-फानन में गार्डों ने बच्ची को उठाया। तब तक परिवारीजन भी नीचे आ गए। बच्ची को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने खून व रेडियोलॉजी से संबंधित दूसरी जांचें कराईं। जांच में सिर में गंभीर चोटे बताई गई हैं। शरीर के दूसरे अंगों में भी चोटें आई हैं। सांस लेने में तकलीफ की वजह से डॉक्टरों ने बच्ची को एम्बुबैग का सहारा दिया। केजीएमयू के चिकित्सा अधीक्षक डा. डी हिमांशु ने बताया कि बच्ची वेंटीलेटर पर है। उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।

सुरक्षित नहीं है ओपीडी बिल्डिंग

केजीएमयू की ओपीडी में बच्ची के गिरने के बाद यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगा है। केजीएमयू प्रशासन भले ही इसे अभिभावक की लापरवाही बताकर पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रहा है लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि यहां का ओपीडी भवन सुरक्षित नहीं है।
केजीएमयू में प्रदेश के विभिन्न जिलों से भी काफी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। यहां की ओपीडी में रोजाना सात से आठ हजार मरीज आ रहे हैं। पुराने भवन में मेडिसिन, नेत्र, ईएनटी समेत दूसरे विभागों का संचालन हो रहा है। यहां हजारों मरीज का दबाव रहता है पर ओपीडी में बदइंतजामी हावी है। इसका खामियाजा बेबस बच्ची को भुगतना पड़ा। रैंप के पास रेलिंग असुरक्षित है। छोटे बच्चों के लिए तो यह बेहद खतरनाक है। सुरक्षाकर्मी तक नहीं लगाए गए हैं, जो लोगों को एहतियात बरतने के लिए आगाह कर सकें। यही हाल नए ओपीडी ब्लॉक का भी है। खुले हिस्से में रस्सी का जाल जरूर डाल रखा है लेकिन सीढ़ियों के पास बच्चों के साथ बड़ों के लिए भी खतरा है।

RELATED ARTICLES

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

उत्तर प्रदेश पुलिस में होगी 81,000 पदों पर सीधी भर्ती, CM योगी का बड़ा ऐलान

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए वित्तीय वर्ष...

CM योगी के निर्देश पर बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को लखीमपुर-खीरी में बसाया गया

जीविकोपार्जन के लिए तीन तहसीलों के चार गांवों में दी गई जमीन, प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि समेत कई योजनाओं का मिल रहा लाभ लखनऊ।...

कूद से कम्यूट फिल्मों के दौर की होगी शुरूआत: नीलेश मिसरा

इस प्रारूप का उद्देश्य ऐसी फिल्मों का निर्माण करना हैलखनऊ। हिन्दी सिनेमा के प्रख्यात गीतकार, लेखक और स्टोरीटेलर नीलेश मिसरा ने अपनी नई फिल्म...

कलाकार मिलन समारोह में गूंजी गजलें और गीत

राय उमानाथ बली में 33वां कलाकार मिलन समारोहलखनऊ। विश्व हिंदी रंगमंच दिवस पर कलाकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से 33वां कलाकार मिलन समारोह...

गुड फ्राइडे : जो क्रूस पे कुर्बान है वो मेरा मसीहा है… से गूंजे शहर के चर्च

गिरजाघरों में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुड फ्राइडे, चर्चों में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, गाए गये प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हुए...

श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

भांगड़ा और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकती महिलाएं​लखनऊ। हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के तत्वावधान में शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान...

लखनऊ की पूजा गर्ग बनीं फिक्की फ्लो की 43वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष

सिमरन साहनी बनी फ्लो लखनऊ चैप्टर की नई चेयर पर्सन लखनऊ। फिक्की लेडीज आॅर्गनाइजेशन गर्व के साथ घोषणा करता है कि लखनऊ की पूजा गर्ग...

एक एंग्री ओल्ड मैन की जबरदस्त कहानी है ‘सूबेदार’

अभिनेता ने अपने स्टाइल, स्वैग, आक्रोश और हीरोइज्म से इसे यादगार बनायालखनऊ। अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ...