back to top

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

इटावा। उत्तर प्रदेश में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक कार एक डंपर से टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कार चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया।

पीड़ित लखनऊ से गुडगांव जा रहे थे। इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर जिले के थाना चौविया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला पाय के पास राजमार्ग पर बुधवार देर रात एक कार एक डंपर ट्रक से टकरा गई।

इस दुर्घटना में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान श्रीकांत मैत्री (51) ,कविता मैत्री (45),अरजीत विश्वास (45), अनन्या मैत्री (30) के तौर पर हुई है। इन सभी की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी।

ये सभी पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। दुर्घटना में कार चालक दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह उन्नाव के बीधापुर का रहने वाला है।

RELATED ARTICLES

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की

नयी दिल्ली। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शुक्रवार को भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की। इस यात्रा का उद्देश्य व्यापार, ऊर्जा और...