back to top

दिल्ली के सीलमपुर में र्साफा व्यापारी और उसके पिता से चार लोगों ने की लूटपाट

नयी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 24 वर्षीय र्साफा व्यापारी और उसके पिता से चार लोगों ने कथित तौर पर लूटपाट की। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार रात साढ़े आठ बजे वेलकम मेट्रो स्टेशन के पास उस दौरान हुई जब शाहदरा निवासी प्रथम बंसल अपने पिता के साथ स्कूटर से घर लौट रहे थे।

अधिकारी के अनुसार, चांदनी चौक के कूचा महाजनी में सोने का कारोबार करने वाले बंसल ने बताया कि दूसरे स्कूटर पर सवार दो लोगों ने उनके वाहन को पीछे से टक्कर मारी और फिर उनसे झगड़ने लगे। उन्होंने बताया, बहस के दौरान, एक एसयूवी में दो और लोग मौके पर पहुंचे और हमलावरों के साथ शामिल हो गए। इसके बाद चारों आरोपियों ने पीड़ितों से सोने की एक चेन और सोने का एक बिस्किट लूट लिया और मौके से फरार हो गए।

अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने तुरंत संदेश जारी कर संदिग्धों का पीछा शुरू किया। उन्होंने बताया कि अपराध में इस्तेमाल की गई एसयूवी भोपुरा सीमा के पास पाई गई लेकिन उसमें सवार लोग वाहन छोड़कर भाग चुके थे। अधिकारी के अनुसार, इस संबंध में सीलमपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई हैं।

RELATED ARTICLES

दुबग्गा चौराहे पर फ्लाईओवर, वृंदावन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशन सेंटर

लखनऊ। लोकभवन में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुनियादी ढांचे, हेरिटेज संरक्षण और यातायात व्यवस्था को सशक्त बनाने...

पिछले तीन महीने मेरी कप्तानी का सबसे कठिन दौर रहा : कप्तान स्टोक्स

लंदन। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने पिछले तीन महीने को अपनी कप्तानी का सबसे कठिन दौर बताया लेकिन यह भी दोहराया कि...

बेफिक्र होकर देशसेवा कीजिए, आपके परिवार की सुरक्षा, सम्मान सरकार के जिम्मे: मुख्यमंत्री

लखनऊ। आप बेफिक्र होकर देशसेवा कीजिए। आपके परिवार समेत प्रदेश की 25 करोड़ जनता की सेवा, सहूलियत, सुरक्षा और सम्मान सरकार के जिम्मे है।...

एटा में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो व्यक्तियों की मृत्यु

एटा । उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के जलेसर थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम एक भीषण सड़क हादसे मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों की...

कर्नाटक : सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए एआई वीडियो साझा करने का आरोपी गिरफ्तार

मंगलुरु (कर्नाटक)। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के इरादे से कथित तौर पर कृत्रिम मेधा (एआई)प्रौद्योगिकी की मदद से छेड़छाड़ किया गया एक वीडियो सोशल मीडिया...

दक्षिण प्रशांत सागर में टोंगा के निकट 7.6 तीव्रता का भूकंप

नेयाफू (टोंगा)। दक्षिण प्रशांत सागर में टोंगा के निकट मंगलवार को 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग ने कहा कि...