back to top

मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने आत्मदाह की कोशिश प्रकरण में चार लोग गिरफ्तार

लखनऊ/अमेठी (उप्र)। नाली विवाद की सुनवाई कथित रूप से न होने से परेशान मां-बेटी द्वारा लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने आत्मदाह की कोशिश के मामले में पुलिस ने अमेठी में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गौरीगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी अर्पित कपूर ने रविवार को बताया कि इस मामले में अमेठी के जामो थाना क्षेत्र में अर्जुन, सुनील, राजकरन और राम मिलन नामक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि इन लोगों का आत्मदाह की कोशिश करने वाली सफिया और उसकी बेटी गुडय़िा के साथ नाली को लेकर विवाद था। इन लोगों के खिलाफ गत नौ मई को जामो थाने में मामला भी दर्ज हुआ था। कपूर ने बताया कि मां-बेटी को आत्मदाह के लिए उकसाने के आरोप में ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के जिलाध्यक्ष कदीर खान को लखनऊ पुलिस ने अमेठी में शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। इस बीच, लखनऊ के सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि गंभीर रूप से झुलसी सफिया की हालत चिंताजनक है जबकि उसकी बेटी की हालत में सुधार हो रहा है।

गौरतलब है कि अमेठी के जामो थाना क्षेत्र की रहने वाली सफिया और उसकी बेटी गुड़िया ने नाली के विवाद में अधिकारियों द्वारा कोई सुनवाई न किए जाने से क्षुब्ध होकर गत शुक्रवार लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने खुद को आग लगा ली थी। दोनों को गंभीर रूप से झुलसी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में एआईएमआईएम और कांग्रेस के कुछ नेताओं पर उकसाने का आरोप लगाया गया है।

RELATED ARTICLES

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...