back to top

सड़क दुर्घटना में चार कांवड़ियों की मौत, बरेली-बदायूं मार्ग पर हुआ हादसा 

बदायूं/ सीतापुर। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बरेली-बदायूं मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल पर सवार तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। सीतापुर जिले में एक अलग सड़क दुर्घटना में एक अन्य कांवड़ियों की मौत हो गयी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) आलोक मिश्रा ने सोमवार को बताया कि रविवार रात लगभग 10.30 बजे गश्त पर निकले बिनावर थाना पुलिस के दल को बदायूं-बरेली मार्ग पर स्थित बरखेड़ा गांव के पास मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक घायल अवस्था में मिले। मिश्रा के मुताबिक, तीनों घायलों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मिश्रा ने बताया कि मृतकों की पहचान बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले गजेंद्र (30), वीरपाल (28) और राम
बहादुर (30) के रूप में हुई है। मिश्रा के अनुसार, घटना के संबंध में गजेंद्र के भाई मुनेंद्र ने पुलिस को बताया है कि शाम को गजेंद्र मोटरसाइकिल से कछला गंगा घाट पर जल लेने के लिए निकला था और रास्ते में उसने बदायूं के दातागंज निवासी एक रिश्तेदार राम बहादुर और रुद्रपुर के रहने वाले मित्र वीरपाल को भी अपने वाहन पर बैठा लिया।
मिश्रा ने बताया कि रविवार रात वापस लौटते समय बरेली मार्ग पर तीनों एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिससे
उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। सीतापुर से प्राप्त खबर के अनुसार सोमवार को रोडवेज विभाग की एक बस की चपेट में आने से एक कांवड़िये की मौत हो गई।
यह खबर भी पढ़े—

RELATED ARTICLES

तमिलनाडु: इरिडियम व्यापार के नाम पर धोखाधड़ी के अंतर-राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

कोयंबटूर (तमिलनाडु)। तमिलनाडु पुलिस की सीबी-सीआईडी ने इरिडियम व्यापार के नाम पर धोखाधड़ी के अंतर-राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार...

उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 2019 में आज ही के दिन हुए आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को...

बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी में वित्तीय साक्षरता सप्ताह और फ्रॉड रिस्क मैनेजमेंट पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी, लखनऊ में 12 फरवरी 2026 को वित्तीय साक्षरता सप्ताह (9–13 फरवरी) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ।...

आज देखा जायेगा माह-ए-रमजान का मुबारक चांद

लखनऊ। माह-ए-रमजान का चांद बुधवार को देखा जाएगा। चांद दिखने पर पहला रोजा 19 फरवरी को होगा नहीं तो 20 फरवरी को होगा। चांद...

ठुमरी एवं खयाल गायकी की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में शुभ्रा गुहा के निर्देशन में ठुमरी व खयाल कार्यशाला का द्वितीय दिवसलखनऊ। पद्मभूषण बेगम अख्तर की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

झूलेलाल जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग

20 मार्च को सिंधी समाज हर्षोल्लास से मनाएगा भगवान झूलेलाल की जयंती लखनऊ। झूलेलाल जयंती पर स्वर्जनिक छुट्टी न मिलने से सिंधी समुदाय निराश है...

सरस कार्बेट महोत्सव में सम्मिलित होंगे लखनऊ के कलाकार डॉ. अवधेश मिश्र

पारंपरिक कला-चेतना को व्यापक भारतीय संदर्भ से जोड़ा जा सकेलखनऊ। उत्तराखंड में 18 से 24 फरवरी 2026 तक आयोजित चम्पावत सरस कार्बेट महोत्सव में...

महिलाओं में वाइन, साइन्स एंड डिवाइन सत्र में ज्योतिष के प्रति दिखा उत्साह

भविष्यवाणी की एक प्राचीन पद्धति है वाइन रीडिंग या ओएनोमेंसीलखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने लखनऊ के निशातगंज स्थित मेट्रो सिटी सेंटर के सफायर...

रंगों का पर्व होली 4 को, 3 को विधि-विधान से होगा होलिका दहन

लखनऊ। होली का पर्व खुशियों, रंगों और आपसी प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोग पुराने गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को गुलाल लगाते...