back to top

सिक्किम में भूस्खलन में परिवार के चार सदस्यों की मौत, एक घायल

गंगटोक। सिक्किम के ज्ञालशिंग जिले में मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वे सो रहे थे जब मध्यरात्रि के आसपास ऊपरी रिम्बी क्षेत्र में भूस्खलन से उनका घर ध्वस्त हो गया। ज्ञालशिंग के पुलिस अधीक्षक शेरिंग शेरपा ने कहा कि सिक्किम पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों को बचाने की कोशिश की।

एसपी ने बताया कि परिवार के छह सदस्यों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल महिलाओं को ज्ञालशिंग जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां एक महिला की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सात वर्षीय लड़का जीवित पाया गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। लगातार बारिश के बावजूद पुलिस और एसएसबी कर्मियों ने स्थानीय समुदाय के सहयोग से त्वरित कार्वाई की। शेरपा ने कहा, यह एक जोखिम भरा अभियान था, लेकिन हमने लोगों की जान बचाने की पूरी कोशिश की। अभियान अभी जारी है। उन्होंने अभियान में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार भी व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

आधुनिक शतरंज में खेल की गहरी समझ ही असली निर्णायक कारक है: विश्वनाथन आनंद

मदुरै (तमिलनाडु)। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने गुरुवार को यहां कहा कि ऐसे युग में जहां खिलाड़ी कंप्यूटर से मिलने वाली...

स्वामी दयानंद की वैचारिक प्रखरता देश को प्रेरणा प्रदान करती रहेगी : CM योगी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा...

प्रत्येक मण्डल में एक स्पोर्ट कॉलेज स्थापित कर बनाएंगे सेंटर आफ एक्सीलेंस

सभी 403 विधानसभा तथा 80 संसदीय क्षेत्रों में होगी सांसद, विधायक खेल स्पर्धा, आलोम्पिक 2032 एवं 2036 के लिए प्रदेश के खिलाड़ियों को किया...

लैंबॉर्गिनी प्रकरण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई…तंबाकू कारोबारी का बेटा शिवम मिश्रा गिरफ्तार

कानपुर। पुलिस ने इस सप्ताह की शुरुआत में कानपुर की वीआईपी रोड पर हुए 'हाई-प्रोफाइल' लैंबॉर्गिनी दुर्घटना मामले में स्थानीय तंबाकू कारोबारी के. के....

नि:शुल्क सेनेटरी नैपकिन की व्यवस्था के लिए भी बजट में प्रावधान

साइबर सिक्योरिटी आॅपरेशन सेंटर से साइबर फ्राड पर लगेगी रोक, एसटीईएम और कौशल विकास को एआई मिशन से मिलेगी मजबूती लखनऊ,विशेष संवाददाता। प्रदेश सरकार...

एमएसएमई को 3,822 करोड़ का संबल, 3.11 करोड़ रोजगार वाले क्षेत्र को और मजबूती

वस्त्रोद्योग में 5,041 करोड़ का प्रावधान, 30,000 नए रोजगार और मेगा टेक्सटाइल पार्क बनेंगे लखनऊ,विशेष संवाददाता। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट में सूक्ष्म...