back to top

प्रयागराज में तालाब में डूबने से एक युवक समेत चार बच्चों की मौत, गांव में मचा कोहराम,योगी ने जताया दुख

प्रयागराज। प्रयागराज के पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत सल्लाहपुर इलाके के कुसुआ गांव में बुधवार को तालाब में डूबने से एक युवक समेत चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस के अनुसार, सभी बच्चे तालाब के किनारे खेल रहे थे। इसी दौरान वे खेलते-खेलते तालाब में उतर गए और गहराई का अंदाजा न होने के कारण डूब गए। बच्चों के कपड़े और चप्पल तालाब के किनारे पड़े मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि घटना अचानक घटी और किसी को बचाने का मौका नहीं मिला।

इस हादसे में जिन बच्चों की मौत हुई है, उनमें प्रतीक सोनकर (12) पुत्र प्रदीप सोनकर, प्रिंस सोनकर (10) पुत्र प्रदीप सोनकर, करण सोनकर (19) पुत्र राजेश सोनकर और प्रियांशु सोनकर (11) पुत्र स्व. संदीप सोनकर शामिल हैं। सभी मृतक एक ही गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही सल्लाहपुर पुलिस चौकी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बच्चों की हत्या की आशंका जताते हुए जमकर हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने लोगों को शांत कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। यह हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण, इसकी गहन जांच की जा रही है। परिजनों द्वारा जताई गई हत्या की आशंका को भी जांच के दायरे में लिया गया है।

उधर, इस दर्दनाक घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

जापान में सुनामी की चेतावनी के बीच परमाणु ऊर्जा पर जोर… मंत्री ताकाइची ने सुरक्षित उपयोग का किया समर्थन

जापान ने बुधवार को अपने उत्तरपूर्वी तट पर आए भूकंप, सुनामी और परमाणु आपदा की 15वीं वर्षगांठ मनाई, जबकि सरकार परमाणु ऊर्जा के अधिक...

चुनौतियां पसंद हैं, पर्दे के पीछे नहीं रहना चाहता : बुमराह

अहमदाबाद। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप में खिताब का बचाव करना अपने करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक...

पश्चिम बंगाल के 22वें राज्यपाल के तौर पर आर एन रवि ने ली शपथ

कोलकाता। भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी आर एन रवि ने बृहस्पतिवार को यहां लोक भवन में आयोजित एक समारोह में पश्चिम बंगाल के...

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी बोले-एलपीजी संकट पर काबू पाने के प्रयास जारी

त्रिशूर (केरल)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने बृहस्पतिवार को कहा कि एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) संकट से निपटने के प्रयास...