back to top

नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान का स्थापना दिवस कल

वन्य जीव एवं पर्यावरण संरक्षण पर आधारित निकाली जायेगी रैली
लखनऊ। नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान के 103वें स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि डा. अरूण कुमार, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश एवं विशिष्ट अतिथि केपी मलिक, राज्य मंत्री, वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश होंगे। 103वें स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि द्वारा दर्शकों की सुविधा हेतु प्राणि उद्यान में नवनिर्मित एन्ट्री प्लाजा का उद्घाटन किया जाएगा एवं स्कूली छात्र/छात्राओं द्वारा वन्य जीव एवं पर्यावरण संरक्षण पर आधारित निकाली जाने वाली रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इस अवसर पर प्राणि उद्यान में अमूल्य योगदान हेतु प्राणि उद्यान के पूर्व प्रशासकों एवं पूर्व निदेशकों तथा प्राणि उद्यान के वरिष्ठतम पेंशनर को सम्मानित किया जायेगा। सीएसआर के माध्यम से प्राणि उद्यान में योगदान देने हेतु एनटीपीसी के प्रतिनिधि को सम्मानित किया जाएगा।
103वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ पर आधारित लघु चलचित्र का एवं सारस संरक्षण पर आधारित लघु चलचित्र का लोकार्पण किया जाएगा। स्थापना दिवस समारोह दिनांक 29 नवम्बर, 2024 को अपरान्ह 12.30 बजे प्राणि उद्यान स्थित सारस प्रेक्षागृह में मनाया जायेगा।

RELATED ARTICLES

गणेश उत्सव : बप्पा के स्वागत के लिए इको फ्रेंडली मूर्तियों की मांग ज्यादा

गणेश उत्सव 14 सितंबर से शुरू हो रहा है लखनऊ। गणेशोत्सव को लेकर राजधानी लखनऊ में बप्पा की मनमोहक मूर्तियों से बाजार पूरी तरह से...

आज लखनऊ में होगा साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 का शुभारंभ 20 सितंबर तक लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित हो रहा गोमती पुस्तक महोत्सव लखनऊ। कवियों, कहानीकारों और...

विवेकानंद के विचारों से युवाओं को राष्ट्र निर्माण का संदेश

लखनऊ। विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट आॅफ पेलियोसाइंसेज, 53 यूनिवर्सिटी रोड, बाबूगंज, हसनगंज, लखनऊ में राष्ट्र सेविका समिति...

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

जम्मू कश्मीर के डोडा में जंगल से जैश से जुड़े आतंकवादी का शव बरामद

जम्मू । जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में पर्वतीय क्षेत्र से प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी का शव बरामद...

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग दिल्ली पहुंचे

नयी दिल्ली।  चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली...

दक्षिणी लेबनान में इज़राइली धमाकों से उठता धुआं, गांव खाली कर दूर से तबाही देख रहे लोग

हनियाह (दक्षिणी लेबनान)। दक्षिणी लेबनान के मंसूरी गांव में इज़राइल द्वारा किए जा रहे नियंत्रित धमाकों से उठते धुएं ने पूरे इलाके को दहशत में...