back to top

पूर्व केन्द्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का निधन

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सदस्य और पूर्व केन्द्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का शुक्रवार को निधन हो गया। वह करीब 80 साल के थे। वर्मा के पुत्र पूर्व विधायक राकेश वर्मा ने भाषा को बताया कि उनके पिता पिछले कुछ समय से बीमार थे।

आज अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां शाम करीब सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। बाराबंकी जिले के सिरौली गौसपुर के मूल निवासी रहे वर्मा के परिवार में पत्नी, तीन बेटे और दो बेटियां हैं।

वर्तमान में वह सपा के राज्यसभा सदस्य थे। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेहद खास सहयोगी रहे वर्मा 1996 से 1998 तक केन्द्र की एच डी देवगौड़ा सरकार में संचार मंत्री और 2011 से 2014 तक कांग्रेसनीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में इस्पात मंत्री भी रहे।

इसके अलावा वह प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री भी रह चुके थे। इस बीच, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वर्मा के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उनके परिजन के प्रति सांत्वना व्यक्त की है।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...