back to top

सबरीमला सोना मामले में टीडीबी के पूर्व अध्यक्ष पद्मकुमार को दो दिन की एसआईटी हिरासत में

कोल्लम (केरल)। केरल की एक अदालत ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता और डीटीबी के पूर्व अध्यक्ष ए. पद्मकुमार को सबरीमला में भगवान अयप्पा मंदिर से सोना गायब होने से संबंधित मामले की जांच कर रही एसआईटी की दो दिन की हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि विशेष सतर्कता अदालत ने श्रीकोविल (गर्भगृह) के चौखटों से सोना गायब होने के संबंध में पद्मकुमार से पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में लेने के विशेष जांच दल (एसआईटी) के अनुरोध को स्वीकार कर लिया।

अदालत ने कहा कि हिरासत की अवधि पूरी होने के बाद उन्हें बृहस्पतिवार शाम को अदालत में पेश किया जाएगा। पद्मकुमार को पिछले बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया था।

माकपा के पूर्व विधायक पद्मकुमार 2019 में टीडीबी के अध्यक्ष थे। एसआईटी दो मामलों की जांच कर रही है, पहला मामला द्वारपालक (संरक्षक देवता) की मूर्तियों पर सोना चढ़ी प्लेटों से सोना गायब होने से संबंधित है, तथा दूसरा मामला श्रीकोविल द्वार-चौखट से संबंधित है। पद्मकुमार दूसरे मामले में आठवें आरोपी हैं।

RELATED ARTICLES

रश्मिका मंदाना–विजय देवरकोंडा ने रचाई शादी, मंदाना व विजय ने शेयर की तस्वीरें

नयी दिल्ली। भारतीय फिल्म जगत के सबसे पसंदीदा और चर्चित जोड़ों में से एक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने प्रशंसकों का...

पाकिस्तान की नजर बड़ी जीत पर, सम्मानजनक विदाई लेना चाहेगा श्रीलंका

पाल्लेकल। अगर मगर की कठिन डगर पर फंसा पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीद को जीवंत रखने के लिए शनिवार को...

रोक के बावजूद ‘फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ के टिकट की बुकिंग जारी… केरल हाई कोर्ट को दी जानकारी

कोच्चि । केरल उच्च न्यायालय की एकल पीठ को शुक्रवार को बताया गया कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ की रिलीज पर रोक...

होली पर सजे रंग-बिरंगे चिप्स-पापड़ के बाजार, ग्राहकों की भीड़

लखनऊ। होली का खुमार बाजारों में दिखने लगा है। एक तरफ लोग रंगों के इस त्यौहार में घरों को सजाने के लिए शॉपिंग करने...

लिटिल चैंप्स ने सुनी होलिका की कहानी

अच्छाई की हमेशा बुराई पर विजय होती हैलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से शुक्रवार को गोमती नगर के विराम खंड स्थित लिटिल...

फाल्गुन एकादशी पर रहा श्री श्याम भक्तों का जमावड़ा

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में फाल्गुन एकादशी के अवसर पर मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे खोल दिया गया दर्शन...

सुता सिस्टर्स ने सपनों को साकार करने के लिए किया प्रेरित

फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने होटल क्लार्क्स अवध में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सेमिनार आयोजित कीलखनऊ। सुजाता का एसयू और तान्या...

भारतीय संस्कृति और योग विरासत का उत्सव

जब योग अपनी जड़ों से जुड़ा रहेगा, तभी वह समाज को सच्चा लाभ पहुँचा सकता है: मनीष प्रताप सिंहलखनऊ। कैसरबाग स्थित भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय...

ध्रुपद साधना में स्वर की शुद्धता व लय की दृढ़ता अहम

ध्रुपद के गहन आयामों का सप्रयोग प्रशिक्षणलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे पीठ के अंतर्गत गायन विभाग द्वारा आयोजित ध्रुपद...