back to top

केरल के पूर्व मंत्री वी जे थंकप्पन का निधन

तिरुवनंतपुरम। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता एवं केरल के पूर्व मंत्री वी जे थंकप्पन का उम्र संबंधी बीमारी के चलते शनिवार को निधन हो गया। परिवार के सूत्रों ने बताया कि वह 87 साल के थे। निकटवर्ती नेय्याट्टिनकारा में अपने आवास में उन्होंने अंतिम सांस ली।

वह 1963 से वाम दल के सदस्य थे

वह 1963 से वाम दल के सदस्य थे। थंकप्पन ने 1987-91 के दौरान ई के नैयनार कैबिनेट में मंत्री का पद भी संभाला। उन्होंने विधानसभा में तीन बार निमोम का और एक बार नेय्याट्टिनकारा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि विधानसभा के अस्थाई अध्यक्ष के तौर पर कार्य करने के साथ ही वामपंथी नेता ने नेय्याट्टिनकारा नगर निगम के प्रमुख एवं पार्षद के तौर पर भी सेवाएं दी हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी एवं तीन बच्चे हैं। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि थंकप्पन एक कुशल प्रशासक एव विधायक रहे जिन्होंने स्थानीय स्वशासी (एलएससी) संस्थानों को मजबूत बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया।

RELATED ARTICLES

सीएम योगी ने बजाया पारंपरिक ढोल, ‘जनजाति भागीदारी उत्सव’ का किया शुभारंभ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 'जनजाति भागीदारी उत्सव' का भव्य शुभारंभ किया। इस...

भारत की सनातन संस्कृति और जापान की शिन्तो संस्कृति के मेल की साक्षी होगी संगम नगरी

सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में कुंभ नगरी प्रयागराज में जापानी और भारतीय स्थापत्य कला की साझी विरासत का होगा संगम प्रयागराज । संगम नगरी...

फिल्म गोलमाल 5 में नजर आएंगी करीना कपूर

मुंबई। बालीबुड की जानीमानी अभिनेत्री करीना कपूर 45 की उम्र में भी अपने एक्टिंग स्किल्स और ग्लैमर से लोगों को अपना मुरीद बना लेती...

उत्तराखंड महोत्सव : गीत-संगीत व लोकनृत्य से सजा गोमती तट

10 दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव पंचम दिवसलखनऊ। महोत्सव के पंचम दिवस अपार भीड़, लगभग 150 स्टॉल सब फुल, उनमें मिल रहे विविध हस्तशिल्प उत्पाद, अन्य...

लखनऊ जू : बंदरों को गुड़, हिरण को लहसुन और पक्षी पीएंगे दाल

वन्यजीवों को सर्दी से बचाने के लिए किये जा रहे विशेष इंतजाम लखनऊ। सर्दी का मौसम शुरू होते ही प्राणि उद्यान में वन्यजीवों के रहन-सहन...

पूजा-अर्चना के साथ लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव का शुभारंभ

कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कियालखनऊ। अवध बिहार योजना अवध शिल्प ग्राम (खुला क्षेत्र) लखनऊ उत्तर प्रदेश में लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव का शुभारंभ...

साजन-स्वरांश की गायकी से भक्तिरस में डूबे श्रोता

आरती, सुधा, सत्या, हेमा व संजोली को मिला सम्मानगौरैया संस्कृति महोत्सव : पहली शाम लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के संस्कृति महोत्सव का पहला दिन पद्मभूषण...

ढोलक की थाप से भागीदारी उत्सव का हुआ शुभारंभ

ढोलक की गूंज और जनजातीय कलाकारों के पारंपरिक नृत्य ने बनाया माहौलजनजातीय संस्कृति का दिखा जीवंत प्रदर्शनलखनऊ। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर...

धरोहर में गूंजी पद्मश्री रोनू मजूमदार की बंसी और पं.रघुनंदन का गायन

यूपीएसएनए के स्थापना दिवस समारोह में गायन बना आकर्षण का केन्द्रलखनऊ 13 नवम्बर। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी का स्थापना दिवस समारोह धरोहर गुरुवार...