back to top

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार, गये जेल

लखनऊ। पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ हजरतगंज थाने में शुक्रवार दोपहर को मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमें आरोप है कि उन्होंने दुष्कर्म पीड़िता को खुदकुशी के लिए उकसाया है, इसकी साजिश रची है। मुकदमा एसएसआई दयाशंकर द्विवेदी की तहरीर पर दर्ज किया गया है। पुलिस महानिदेशक के प्रवक्ता ने बताया कि पीड़िता व उसके सहयोगी गवाह द्वारा 16 अगस्त को सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के समक्ष आत्मदाह का प्रयास करने और पीड़िता के मौत के संबंध में शासन द्वारा डीजी भर्ती बोर्ड, एडीजी महिला सुरक्षा एवं बाल सुधार संगठन की जांच कमेटी गठित की गयी थी।

संयुक्त जांच समिति ने अपनी अंतरिम जांच आख्या में पीड़िता व उसक सहयोगी गवाह आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने व अन्य आरोपों में सांसद अतुल राय और सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को प्रथम दृष्टया दोषी पाया और उनके विरूद्ध केस दर्ज कर विवेचना करने की संस्तुति की गयी। इस संस्तुति को शासन द्वारा स्वीकृत करते हुए लखनऊ कमिश्नरेट को अग्रिम कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। इसके बाद दोनों आरोपियों के विरूद्ध हजरतगंज थाने में केस दर्ज कर अमिताभ ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...