back to top

पूर्व हाकी खिलाड़ी बलबीर सिंह खुल्लर का निधन

नई दिल्ली। पूर्व हाकी खिलाड़ी बलबीर सिंह खुल्लर का पंजाब में उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। वह 1968 में ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं।

उनका बेटा कमलबीर सिंह अमेरिका में बसा है, उन्होंने रविवार को बताया, मेरे पिता को मेरे साथ अमेरिका जाना था लेकिन अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और शुक्रवार दोपहर को जालंधर जिले में संसारपुर में हमारे पैतृक निवास पर उनका निधन हो गया। खुल्लर का दाह संस्कार सोमवार को किया जाएगा।

उन्होंने कहा, उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा क्योंकि मेरा बेटा और उनका पोता अभी अमेरिका से आया है। मेरी बड़ी बहन कनाडा में रहती है और दूसरी अमेरिका में, वे भी रविवार को पहुंचे हैं। पंजाब के जालंधर जिले के संसारपुर में जन्में बलबीर ने 1963 में फ्रांस के लियोन में भारत की ओर से पदार्पण किया।

उन्होंने भारतीय टीम में इनसाइड फारवर्ड के रूप में प्रतिष्ठा हासिल की और बेल्जियम, इंग्लैंड, नीदरलैंड और पश्चिम जर्मनी जैसे देशों का दौरा किया। बलबीर 1966 में बैंकाक एशियाई खेलों में स्वर्ण और 1968 में मैक्सिको में हुए ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे।

हाकी इंडिया ने खुल्लर के निधन पर शोक व्यक्त किया जो भारतीय राष्ट्रीय टीम के चयनकर्ता भी रह चुके थे। हाकी इंडिया ने ट्वीट किया, हमें अपने पूर्व हाकी खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता टीम के सदस्य रहे बलबीर सिंह खुल्लर की मौत का दुख है।

उन्होंने कहा, हम उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं। इस दुख की घड़ी में हाकी इंडिया की ओर से हमारी प्रार्थनाएं बलबीर सिंह खुल्लर और उनके मित्रों के साथ हैं।

RELATED ARTICLES

राज्यसभा में पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने कहा… मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना

नई दिल्ली। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के उपनेता पद से हटाए जाने के एक दिन बाद पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार...

बंगाल पुलिस ने न्यायिक अधिकारियों के घेराव का मुख्य साजिशकर्ता समेत दो को बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के कथित मुख्य साजिशकर्ता समेत दो लोगों को शुक्रवार को...

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

गुड फ्राइडे : जो क्रूस पे कुर्बान है वो मेरा मसीहा है… से गूंजे शहर के चर्च

गिरजाघरों में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुड फ्राइडे, चर्चों में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, गाए गये प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हुए...

श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

भांगड़ा और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकती महिलाएं​लखनऊ। हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के तत्वावधान में शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान...

लखनऊ की पूजा गर्ग बनीं फिक्की फ्लो की 43वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष

सिमरन साहनी बनी फ्लो लखनऊ चैप्टर की नई चेयर पर्सन लखनऊ। फिक्की लेडीज आॅर्गनाइजेशन गर्व के साथ घोषणा करता है कि लखनऊ की पूजा गर्ग...

एक एंग्री ओल्ड मैन की जबरदस्त कहानी है ‘सूबेदार’

अभिनेता ने अपने स्टाइल, स्वैग, आक्रोश और हीरोइज्म से इसे यादगार बनायालखनऊ। अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ...

निरहुआ और आम्रपाली की ‘फसल’ का हो रहा है डिजिटल प्रीमियर

इस फिल्म के जरिए सामाजिक मुद्दों को संवेदनशील तरीके से उठायालखनऊ। भोजपुरी सिनेमा अक्सर ग्रामीण मुद्दों से जुड़ी फिल्में लेकर आती रहती है। इसी...

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...