back to top

मुख्तार अंसारी के करीबी पूर्व ब्लॉक प्रमुख शोएब उर्फ बॉबी की दिनदहाड़े हत्या, देवा रोड पर बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया और सुरक्षा के मद्देनजर नेशनल हाईवे पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

बाराबंकी,संवाददाता। राजधानी लखनऊ के पास बाराबंकी मार्ग पर शुक्रवार को एक सनसनीखेज वारदात ने कानून व्यवस्था को हिलाकर रख दिया। माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी माने जाने वाले पूर्व ब्लॉक प्रमुख शोएब उर्फ बॉबी की अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, शोएब लखनऊ से वापस लौट रहे थे, तभी देवा रोड स्थित असेनी मोड़ के पास पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने फिल्मी अंदाज में उनकी कार को घेर लिया। हमलावरों ने बिना संभलने का मौका दिए शोएब की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटनास्थल पर करीब 10 राउंड से अधिक फायरिंग की गई, जिसकी आवाज सुनकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

हमले के दौरान शोएब को कई गोलियां लगीं, जिससे वह लहूलुहान होकर कार के भीतर ही गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बड़ी आसानी से मौके से फरार होने में सफल रहे। स्थानीय लोगों और सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल शोएब को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन घाव इतने गहरे थे कि डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस हत्या की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश देखा गया। माफिया से जुड़े रहे व्यक्ति की इस तरह सरेराह हत्या ने एक बार फिर रंजिश और गैंगवार की आशंकाओं को हवा दे दी है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया और सुरक्षा के मद्देनजर नेशनल हाईवे पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस की टीमें फिलहाल साक्ष्य जुटाने में जुटी हैं और नेशनल हाईवे पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। पुलिस की शुरुआती जांच में इस हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश को मुख्य वजह माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES

टी20 विश्व कप में बड़ा उलटफेर: जिम्बाब्वे ने पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से दी करारी शिकस्त

श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए टी20 विश्व कप के एक रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को...

संसद में बजट सत्र का पहला चरण पूरा…लोकसभा-राज्यसभा नौ मार्च तक के लिए स्थगित

नयी दिल्ली। संसद में शुक्रवार को बजट सत्र का पहला चरण संपन्न हो गया तथा लोकसभा एवं राज्यसभा की बैठक को नौ मार्च के...

दिल्ली के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी… मची अफरा-तफरी, सुरक्षित निकाले गए छात्र

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। शुक्रवार...

राजस्थान में शराब समझकर पिया रसायन, तीन महिलाओं सहित चार की मौत

जयपुर। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां महज एक गलतफहमी और लापरवाही ने तीन महिलाओं सहित चार लोगों...

मोदी असम में मोरन ईएलएफ और अन्य परियोजनाओं का शनिवार को उद्घाटन करेंगे

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को असम के अपने एक दिवसीय दौरे के तहत मोरन में आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ईएलएफ) सहित कई परियोजनाओं का...

सामाजिक उत्थान में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका : सतीश महाना

लखनऊ, विशेष संवाददाता। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत गुरुवार को उत्तर...