back to top

लखनऊ: चिड़ियाघर शिफ्ट करने के लिए वन विभाग तैयार कर रहा अपना जवाब

लखनऊ। राजधानी के चिड़ियाघर को कुकरैल नाइट सफारी शिफ्ट करने के लिए वन विभाग अपना जवाब तैयार कर रहा है। इसे सुप्रीम कोर्ट में रखा जाएगा। इस जवाब को अगले सप्ताह मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में अंतिम रूप दिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट की अधिकार प्राप्त समिति (सीईसी) ने चिड़ियाघर को प्रस्तावित कुकरैल नाइट सफारी में स्थानांतरित न करने का सुझाव दिया है। वन विभाग का कहना है कि आबादी के बीच में चिड़ियाघर होने से वन्यजीवों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। यहां शोर-शराबा सामान्य से अधिक रहता है, जिससे उनका ब्रीडिंग पैटर्न प्रभावित हो रहा है। कई बार एक दिन में इतने ज्यादा दर्शक आ जाते हैं कि उन्हें संभालने में दिक्कत आती है। जगह कम होने के कारण भी चिड़ियाघर के विस्तार में दिक्कतें आ रही हैं। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उच्चस्तर की सहमति से इस मामले में कोर्ट का जवाब दाखिला किया जाएगा। यहां बता दें कि सीईसी की संस्तुति तभी बाध्यकारी होती है, जब सुप्रीम कोर्ट उस पर अपने निर्देश दे दे। इसलिए वन विभाग ने अपना पक्ष भी मजबूती से रखने का फैसला किया है।

कहीं अंदरूनी राजनीति का शिकार तो नहीं हो रही परियोजना
उच्चपदस्थ सूत्रों का कहना है कि चिड़ियाघर शिफ्ट करने का प्रोजेक्ट विभाग की अंदरूनी राजनीति का भी शिकार हो रहा है। कुछेक अधिकारी नाइट सफारी के प्रोजेक्ट में उन्हें अहमियत न मिलने के कारण दिल्ली तक इसके खिलाफ जाकर पैरवी कर रहे हैं। शासन-सरकार की उन पर भी नजर है।

RELATED ARTICLES

भांगड़े और गिद्दा संग कल मनेगा लोहड़ी पर्व का जश्न, तैयारियां पूरी

लखनऊ। दे माई लोहड़ी, जीवे तेरी जोड़ी…, सुंदर मंदरिए होय तेरा कौन विचारा… दुल्ला भट्टी वाला जैसे एक से बढ़कर एक परम्परागत गीतों पर...

सागा आफ स्टोरीज में मंच पर दिखी पांच कहानियां

बौद्ध संस्थान में आयोजित भव्य मंच प्रस्तुति सागा आॅफ स्टोरीजलखनऊ। डोरेमी क्लब ने अपने विंटर थिएटर वर्कशॉप के दूसरे सीजन का सफल समापन आज...

कला जगत की अनेक विभूतियां सम्मानित हुईं

फिल्मी अभिनेताओं की कॉमेडी और मिमिक्री कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दियालखनऊ। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जे.पी.एस.स्टार 11 और इम्पल्स सिने एंटरटेनमेंटस के...

सक्षम भारत पुरस्कार से सम्मानित हुईं हुनरमंद 35 हस्तियां

महिलाओं के लिये प्रेरक रही आजीविका विकास कार्यशालातोशानी, मंजरी, रितु, शुभांगी व अनिता ने बताये व्यावसायिक गुर लखनऊ। लेट्स गिव होप फाउण्डेशन की ओर से...

उत्तराखंड महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष बनीं पूनम कनवाल

सचिव राजेश्वरी रावत और कोषाध्यक्ष रेनू तिवारी बनींलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद लखनऊ के तत्वावधान में संचालित उत्तराखण्ड महिला स्वयंसहायता समूह की महत्वपूर्ण बैठक आज उत्तराखण्ड...

लखनऊ चिड़ियाघर में पहुंचे 14684 दर्शक

दर्शकों का चिड़ियाघर में आना निरन्तर जारी हैलखनऊ। नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ में आज 14684 दर्शक प्राणि उद्यान का भ्रमण करने...