back to top

मध्यप्रदेश में भारी बारिश का पूर्वानुमान : पांच जिलों में आरेंज और 12 जिलों में यलो अलर्ट

भोपाल। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के 17 जिलों में आरेंज और येलो अलर्ट के साथ मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने प्रदेश के पांच जिलों विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना और अशोकनगर के अलग-अलग स्थानों पर आॅरेंज अलर्ट के तहत 64 से 204 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा सीहोर, शाजापुर, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, शिवपुरी, दतिया, सिवनी, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी और श्योपुर के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है और अलग-अलग स्थानों पर 64 से 115 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।

आईएमडी के भोपाल केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके साहा ने जबलपुर व भोपाल सहित प्रदेश के नौ संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि मौसम का यह पूर्वानुमान शनिवार सुबह तक के लिए मान्य है। साहा ने बताया कि मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्से के मध्य भाग में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। उन्होंने कहा कि लगभग पूरे मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में रुक- रुक कर बारिश हुई है। साहा के मुताबिक ग्वालियर संभाग के गुना जिले में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर ढाई बजे तक 156 मिमी (15 सेमी से अधिक) बारिश दर्ज की गई है।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...