back to top

पाक में जबरन धर्मांतरण, शादी के बाद 15 साल की हिंदू लड़की को महिला सुरक्षा केंद्र भेजा

कराची। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में उस 15 वर्षीय हिन्दू लड़की को अदालत के आदेश के बाद महिला सुरक्षा केंद्र भेज दिया गया है जिसकी जबरन धर्मांतरण के बाद मुस्लिम व्यक्ति से शादी करा दी गई थी। नौवीं कक्षा की छात्रा महक कुमारी का 15 जनवरी को जैकबाबाद जिले से अली रजा सोलंगी ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया था, जिसने बाद में उससे शादी कर ली थी।

लड़की के पिता विजय कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें दावा किया गया था कि सोलंगी ने उनकी 15 वर्षीय बेटी का अपहरण करने के बाद जबरन उससे शादी की। अधिकारियों के अनुसार, कुमारी और सोलंगी को मंगलवार को अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से लड़की को महिला पुलिस सुरक्षा केंद्र में भेज दिया गया।

अदालत ने चांदका मेडिकल कॉलेज अस्पताल को लड़की की आयु के बारे में तीन फरवरी तक रिपोर्ट देने का भी निर्देश दिया। एक अखबार से मिली जानकारी के मुताबिक, सिंध अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री हरिराम किशोरी लाल ने कुमारी के परिवार को पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया है।

बुधवार को जैकबाबाद जिले के एक हिंदू समूह के नेता के साथ टेलीफोन पर बातचीत में मंत्री ने कहा कि सिंध सरकार परिवार और हिंदू समूह के रुख का पूरा समर्थन करती है। उन्होंने अधिकारियों से हिंदू लड़कियों के खिलाफ होने वाली बर्बरता और अन्याय के बारे में संज्ञान लेने तथा अल्पसंख्यक समुदाय के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...