back to top

कोहरे का कहर… सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, छह घायल

लखनऊ/उन्नाव/ मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में गुरुवार को घने कोहरे की वजह से हुई सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य छह लोग घायल हो गए।

मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रेस सचिव मृत्युंजय कुमार ने कहा कि घने कोहरे की वजह से कम दृश्यता के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना अयोध्या का दौरा निरस्त करना पड़ा। मुख्यमंत्री को 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अयोध्या यात्रा से पहले व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने जाना था। मृत्युंजय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री आज शाम या शुक्रवार की सुबह सड़क मार्ग से अयोध्या जा सकते हैं। प्रधानमंत्री 30 दिसंबर को अयोध्या में नए हवाईअड्डे और रेलवे स्टेशन के नए भवन का उद्घाटन करेंगे।

प्रदेश के मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को तड़के सुबह से ही पूरे प्रदेश से घना कोहरा छाये रहने की सूचना है और कुछ इलाकों में तो दृश्यता 40 मीटर से भी कम दर्ज की गई है। अधिकारियों ने अगले दो दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है जिसमें दृश्यता घटकर 50 मीटर तक आ सकती है।

उन्नाव में सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक मोटरसाइकिल के टकराने से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि घने कोहरे की वजह से यह दुर्घटना घटित होना प्रतीत होता है। सेहरामऊ थाना के एसएचओ कमल दूबे ने बताया कि बुधवार की रात एक ट्रक से मोटरसाइकिल के टकरा जाने से मोटरसाइकिल पर सवार गोविंद पाठक (31) और विवेकानंद (21) की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि घने कोहरे की वजह से ये दोनों ट्रक देख नहीं सके जिससे यह दुर्घटना हुई। जहां पाठक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, वहीं विवेकानंद ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक अन्य घटना में बृहस्पतिवार तड़के पुलिस की जीप चला रहे आरक्षी दिनेश यादव का वाहन एक ट्रक से टकरा गया जिसमें यादव घायल हो गए। यह घटना पूर्वा पुलिस थाना अंतर्गत हुई। अधिकारियों ने बताया कि आरक्षी दिनेश यादव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुजफ्फरनगर जिले के मिरानपुर पुलिस थाना अंतर्गत दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर बुधवार की देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। मिरानपुर पुलिस थाना के एसएचओ रवीन्द्र सिंह यादव ने बताया कि यह घटना उस समय घटी जब नवीन (25) और उसका मित्र विनीत (24) मोटरसाइकिल से अपने गांव मुकुलपुर लौट रहे थी। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आजमगढ़ में अतरौलिया थाना क्षेत्र में एक पिकअप वैन के कार से टकरा जाने की वजह से कार सवार पांच लोग घायल हो गए।

अतरौलिया थाना के एसएचओ रवींद्र राय ने कहा कि यह दुर्घटना बुधवार की रात करीब 11 बजे घटी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घने कोहरे से प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन का आवागमन भी प्रभावित हुआ है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) के क्षेत्रीय प्रबंधक (बागपत) लोकेश राजपूत ने कहा, हमने घने कोहरे की वजह से बसों के परिचालन का समय बदला है। हादसों से बचने के लिए घने कोहरे में रात में बसों का परिचालन रोकने के आदेश भी जारी किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

अयोध्या में रामनवमी की ऐतिहासिक धूम… रामलला के मस्तक पर हुआ दिव्य ‘सूर्य तिलक’

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में आज चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर एक नया इतिहास रचा गया। भव्य राम...

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से दिल्ली में की अहम मुलाकात… देवभूमि के उत्पादों की भेंट और विकास कार्यों पर चर्चा

नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देश की राजधानी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर...

गोरखपुर के रामगढ़ ताल में राष्ट्रीय महिला रोइंग टीम का कैंप, यूपी को पहली बार मिली ऐतिहासिक मेजबानी

20वें एशियाई खेल 2026 की तैयारियों को धार देने के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन देशभर की खिलाड़ी और कोच गोरखपुर में जुटे, 27...

राम नवमी : भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी…

शहर में जगह-जगह भंडारे, अखंड पाठ, शोभा यात्रा के साथ धूमधाम से मनाया गया प्रभु राम का जन्मोत्सवलखनऊ। भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी…...

श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन संग की मां सिद्धिदात्री की आराधना

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के नौवें दिन शुक्रवार को रामनवमी पर माता के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा हुई। नवरात्र का समापन हवन पूजन के साथ...

चैती महोत्सव के मंच दिखी श्रीराम जन्म की धूम

दशरथ महल में श्रीराम के जन्मोत्सव की धूमलखनऊ । ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती महोत्सव में हो रही 12 दिवसीय श्रीकृष्ण लीला...

भगवा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

कपूरथला चौराहा के प्रारंभ पर मंच बनाया गयालखनऊ। रामभक्तों की मनमोहक दृश्य व झांकी के साथ जय श्रीराम व एक ही नारा, एक ही...

रामनवमी अर्थात वैश्विक सर्वे भवन्तु सुखिन: का भाव

देश के दस प्रदेशों और यूपी के 25 से अधिक जिलों में गूंज रहा है सुंदरकांडलखनऊ। सुंदरकांड महा अभियान, भारतवर्ष की बने पहचान की...

नाटक ‘मरने के शॉर्टकट’ ने झकझोरा मन

—विश्व रंगमंच दिवस पर जीवन के पक्ष में उठी सशक्त आवाजलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर...