back to top

उत्तर प्रदेश में कोहरे का सितम जारी… रेड अलर्ट जारी, यातायात प्रभावित और जनजीवन अस्त-व्यस्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बड़े हिस्से में शुक्रवार को घने से बहुत घने कोहरे की चादर छाई रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले दो से तीन दिनों तक शीत से लेकर भीषण शीत दिवस की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग के लखनऊ स्थित केंद्र के अनुसार, निचले वायुमंडल में इनवर्जन लेयर बनने, पश्चिमी व इससे सटे मध्य भारत में एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन और उत्तर भारत के ऊपर सक्रिय ट्रॉपिकल वेस्टरली जेट स्ट्रीम के प्रभाव से कोहरा और अधिक घना हो गया है। इन कारणों से बीते 48 घंटों से दिन में भी कोहरा बना हुआ है और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एम.डी. दानिश ने बताया, मौजूदा हालात कम से कम 20 दिसंबर तक बने रहने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में शीत से भीषण शीत दिवस की स्थिति देखने को मिल सकती है। आगरा, बरेली, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर और कुशीनगर के वायुसेना स्टेशनों पर दृश्यता 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। अलीगढ़ में दृश्यता करीब 40 मीटर रही, जबकि बलिया, बहराइच और हरदोई में लगभग शून्य दृश्यता दर्ज की गई। मुरादाबाद, अयोध्या, वाराणसी, बस्ती और आजमगढ़ में भी घना कोहरा छाया रहा। लखनऊ एयरपोर्ट पर मध्यम कोहरा दर्ज किया गया, जहां दृश्यता करीब 200 मीटर रही।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया और कुशीनगर जिलों में भीषण कोहरे की स्थिति बन सकती है। वहीं कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, बरेली, आगरा और मेरठ सहित पश्चिमी व मध्य यूपी के कई हिस्सों में घना कोहरा रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि कम दृश्यता के चलते सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है। लोगों को वाहन चलाते समय सतर्कता बरतने और यात्रा से पहले समय-सारिणी की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

जापान में सुनामी की चेतावनी के बीच परमाणु ऊर्जा पर जोर… मंत्री ताकाइची ने सुरक्षित उपयोग का किया समर्थन

जापान ने बुधवार को अपने उत्तरपूर्वी तट पर आए भूकंप, सुनामी और परमाणु आपदा की 15वीं वर्षगांठ मनाई, जबकि सरकार परमाणु ऊर्जा के अधिक...

चुनौतियां पसंद हैं, पर्दे के पीछे नहीं रहना चाहता : बुमराह

अहमदाबाद। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप में खिताब का बचाव करना अपने करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक...

पश्चिम बंगाल के 22वें राज्यपाल के तौर पर आर एन रवि ने ली शपथ

कोलकाता। भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी आर एन रवि ने बृहस्पतिवार को यहां लोक भवन में आयोजित एक समारोह में पश्चिम बंगाल के...

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी बोले-एलपीजी संकट पर काबू पाने के प्रयास जारी

त्रिशूर (केरल)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने बृहस्पतिवार को कहा कि एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) संकट से निपटने के प्रयास...