back to top

फोडेन के आखिरी क्षणों में गोल से मैनचेस्टर सिटी ने लीड्स को हराया

मैनचेस्टर। फिल फोडेन के दो गोल की मदद से मैनचेस्टर सिटी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग मैच में लीड्स के खिलाफ 3-2 की रोमांचक जीत दर्ज की। सिटी की टीम के लिए दिग्गज एर्लिंग हालैंड एक बार फिर गोल करने में नाकाम रहे। मुकाबला 2-2 की बराबरी की ओर बढ़ रहा था लेकिन फोडेन ने स्टॉपेज समय के शुरूआती मिनट में गोल कर मैनचेस्टर सिटी को अंक साझा करने से बचा लिया। इस जीत से सिटी की टीम तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गयी। उसके और शीर्ष पर काबिज आर्सेनल के बीच चार अंकों का फासला है।

फोडेन से इससे पहले मैच के 59वें सेकंड में ही पहला गोल दाग कर सिटी का खाता खोला दिया था। जोस्को ग्वार्डिलो ने 25वें मिनट में टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। डोमिनिक कार्लवेट लुइस (49वां मिनट) और लुकास एनमेशा (56वां मिनट) ने दूसरे हाफ में सात मिनट के अंदर दो गोल कर स्कोर को बराबर कर दिया। नॉर्वे के हालैंड सिटी के लिए लगातार तीन मैचों में गोल करने में नाकाम रहे हैं। इससे पहले उन्होंने क्लब और देश के लिए अपने पिछले 18 मैचों में से 17 में गोल किये थे।

प्रीमियर लीग में उनके नाम 99 गोल है। लीड्स के खिलाफ 100 गोल का आंकड़ा छूना उनके लिए रोमांचक होता क्योंकि उनका जन्म साल 2000 में लीड्स में ही हुआ है। अन्य मैचों में टोटेनहम करे सात दिनों में तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा। इस बार मैच के शुरूआती छह मिनट में दो गोल गंवाने के बाद उसे फुलहम से 2-। से शिकस्त मिली। सनदरलैंड ने दो गोल से पिछड़ने के बावजूद बोर्नमाउथ को 3-2 से हराया जबकि ब्रेंटफोर्ड ने बर्नले के खिलाफ घरेलू मैदान पर 3-। से जीत हासिल की।

RELATED ARTICLES

विभिन्न क्षेत्रों में जॉर्डन के साथ सहयोग का सार्थक विस्तार हुआ है : PM मोदी

अम्मान। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को जॉर्डन की अपनी यात्रा के ठोस नतीजों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छ ऊर्जा, जल प्रबंधन,...

कर्नाटक में 2023-24 से अब तक 2,800 से अधिक किसानों ने की आत्महत्या: कृषि मंत्री

बेंगलुरु। कर्नाटक के कृषि मंत्री एन. चेलुवरायस्वामी ने राज्य विधानसभा में कहा कि 2023-24 से अब तक राज्य में कुल 2,809 किसानों ने आत्महत्या...

योजनाओं के नाम बदलने की सनक समझ नहीं आती, ‘जी राम जी’ विधेयक वापस लिया जाए : प्रियंका गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ‘महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम’ (मनरेगा) के स्थान पर दूसरा विधेयक लाए जाने को...

काकोरी के अमर शहीदों की स्मृति में 37वीं साइकिल यात्रा 19 को

विभिन्न स्थलों पर नुक्कड़ नाटक व जनगीतों की प्रस्तुतियांशहर के इतिहासकार रवि भट्ट यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडीनेताजी सुभाष चौक निकट परिवर्तन चौक से...

दया का घर में मना येशु मसीह के जन्म उत्सव

सामूहिक नृत्यों द्वारा मसीह की महिमा का बखान कियालखनऊ। बेतहसदा फैलोशिप ट्रस्ट (दया का घर) द्वारा मसीह यीशु का जन्म उत्सव का आयोजन मलिहाबाद...

दृढ़ संकल्प, अटूट भक्ति और ईश्वर पर परमविश्वास से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं

-कमता स्थित शंकरपुरी कालोनी में 25 दिसम्बर तक हो रहा है एकादश श्रीमद् भागवत कथा, कमता महोत्सव एवं 21 कुंडीय ज्ञान यज्ञ एवं भण्डारे...

रंगमंच, संगीत और साहित्य के संगम से सजेगा रेपर्टवा

18 से 21 दिसंबर तक होगा आयोजनलखनऊ। रेपर्टवा फेस्टिवल का इस साल 13वां सीजन है जिसका आयोजन गोमतीनगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में चार...

2025 का इफको साहित्य सम्मान मैत्रेयी पुष्पा और अंकिता जैन को युवा सम्मान

सम्मान 30 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगालखनऊ। उर्वरक क्षेत्र की अग्रणी सहकारी संस्था इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (इफको) द्वारा वर्ष...

भातखण्डे शताब्दी वर्ष समारोह की तैयारियों का प्रमुख सचिव ने किया निरीक्षण

किसी भी स्तर पर कोई कमी न रह जाएलखनऊ। भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन में अग्रणी भूमिका निभाने...