back to top

गहोई वैश्य समाज के होली मिलन में बरसे फूल

समाज की विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई
लखनऊ। गहोई वैश्य सेवा समिति की वार्षिक आमसभा और होली मिलन समारोह में समाज के सदस्यों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए फूलों की होली खेली और आपसी सौहार्द तथा भाईचारे का संदेश दिया। रविवार को सआदतगंज के बीबीगंज स्थित निगोतिया भवन में आयोजित समारोह में समाज की विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई और आने वाले समय में सामाजिक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों को और सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया। गहोई वैश्य सेवा समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्त भावुक ने सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएं दीं तथा आयोजन को सामाजिक एकता और पारिवारिक आत्मीयता का प्रतीक बताया। महामंत्री ज्ञानेन्द्र कठिल ने समाज की एकता और पारस्परिक सहयोग को मजबूत बनाने का आह्वान किया तथा संजीव निगोतिया के प्रति आतिथ्य के लिए आभार जताया।
कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और श्रीमती अर्चना गुप्ता के संयोजन में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वातावरण को उल्लासमय बनाया। इस अवसर पर सर्वश्री संजय तपा, श्रीमती शशी रावत, आलोक सेठ, अनिल कुमार नीखरा, सुषमा पहारिया, रश्मि हुँका, अंकित सोहाने, राजीव कुमार विश्वारी, अर्चना सांवला के साथ ही समिति के संरक्षक रमेश मलैया, जी.एस. गुप्ता, प्रमोद कुमार गुप्ता सहित समाज के अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

मोरा फागुन में जियरा बहकै लला…सुन श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

रीना टंडन और मुरारी लाल ने लोकोत्सव में किया होली का रंग चोखा वरिष्ठ गायिका रीना टंडन ने पारंपरिक गणपति वंदना गणपति खेलै रंग आज...

मिट्टी के माध्यम से बच्चे सीख रहे हैं सृजन की कला

क्ले मॉडलिंग कार्यशाला का शुभारंभ : नन्हें हाथ, बड़ी रचनाएंलखनऊ। एस्थेटिक एंड कल्चरल डेवलपमेंट प्रोग्राम 202526 के अंतर्गत लखनऊ पब्लिक वर्ल्ड स्कूल द्वारा फ्लोरेसेंस...

शिल्पा शिंदे के साथ शहर की महिलाओं ने ली सेल्फी

शिल्पा शिंदे ने सेल्फी लो शाइन करो स्टार बन जाओ पहल में शामिल होकर राजधानी की आम महिलाओं को बनाया खास लखनऊ। बेहद लोकप्रिय शो...

स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

सरबत द भला ग्रुपों के बच्चों ने द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किये गएलखनऊ। आज रविवार को गुरु नानक हाल, सदर गुरुद्वारा प्रांगण में आजाद लेखक...

फूलों की होली में इस्कॉन मंदिर हुआ ब्रजमय

कार्यक्रम की शुरूआत स्वागत भजन एवं नृत्य, हरिनाम संकीर्तन से हुआलखनऊ। अपरिमेय श्याम प्रभु मन्दिर अध्यक्ष, इस्कॉन, लखनऊ के कुशल दिशा निर्देशन एवं इस्कॉन...

भगवान झूलेलाल शोभायात्रा के लिए बनेंगे द्वार, तैयारियां पूरी

लखनऊ। भगवान झूलेलाल जयंती धूमधाम से मनाने के लिए सिंधी समाज ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार 20 मार्च को भगवान झूलेलाल...