back to top

सेना दिवस-2025 पर स्मृतिका युद्ध स्मारक, लखनऊ पर पुष्पांजलि अर्पित की गई

लखनऊ। बुधवार को 77वां सेना दिवस पर लखनऊ छावनी स्थित सूर्या कमान के युद्ध स्मारक “स्मृतिका” पर एक भव्य पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सूर्या कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने राष्ट्र की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुरों के सम्मान में युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर लखनऊ स्टेशन के वरिष्ठ सैन्य कर्मी उपस्थित थे। इसी तरह के समारोह सूर्या कमान के अंतर्गत आनेवाले विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए गए।

1949 में 15 जनवरी को, जनरल केएम करियप्पा (बाद में फील्ड मार्शल) ने स्वतंत्र भारत की भारतीय सेना के प्रथम कमांडर-इन-चीफ के रूप में अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल सर एफआरआर बुचर से भारतीय सेना की कमान संभाली। तभी से 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। पिछले साल सेना दिवस परेड लखनऊ में आयोजित की गई थी। सेना दिवस परेड को देश भर के स्थानों पर ले जाने की परंपरा को जारी रखते हुए, इस वर्ष परेड का आयोजन महाराष्ट्र के पुणे में किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...