back to top

19 वर्षीय युवती से पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस वाहन का चालक भी शामिल

कोरबा (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 19 वर्षीय युवती से कथित तौर पर पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया, जिनमें पुलिस की आपातकालीन सेवा वाहन का चालक भी शामिल है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, इस मामले में डायल-112 पुलिस हेल्पलाइन वाहन के चालक सहित दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य तीन आरोपियों की तलाश जारी है।

यह घटना 8 जनवरी की रात बैंकिमोंगरा थाना क्षेत्र में हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पांच आरोपियों में से एक पीड़िता का परिचित था। उसने उसे फोन कर बुलाया। इसके बाद आरोपी युवती को बैंकिमोंगरा इलाके के एक सुनसान मकान में ले गए, जहां चालक सहित अन्य चार आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद आरोपी पीड़िता को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। बाद में पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। परिजन उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए और फिर पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने बताया कि मामले में पहले सिविल लाइंस थाना में ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज की गई थी, जिसे बाद में जांच के लिए बैंकिमोंगरा थाना स्थानांतरित कर दिया गया। कोरबा के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि डायल-112 सेवा के निजी चालक सहित दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और शेष तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश दिवस 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में किया भव्य उद्घाटन, ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना का हुआ आगाह

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार, 24 जनवरी 2026 को लखनऊ के नवनिर्मित 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' पर तीन दिवसीय...

भारत की निगाह श्रृंखला जीतने पर, किशन ने बढ़ाया संजू पर दबाव

गुवाहाटी। पहले दोनों मैच आसानी से जीतने के बाद भारत रविवार को यहां होने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जीत हासिल करके...

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें शनिवार को श्रद्धांजलि दी।मोदी ने ठाकुर को याद...

उत्तरायणी कौथिग : चन्दना म्यारा पहाड़ आए…

उत्तरायणी कौथिग 2026 (रजत जयंती वर्ष)- ग्यारहवां दिनकमल मेहरा ने याद दिलाई आकाशवाणी के लोकप्रिय लोकगायक स्व. प्रहलाद मेहरा कीलखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित...

प्रैक्टिकल समझ थ्योरी को और मजबूत बनाती है

बसंत पंचमी पर टॉपरैंकर्स में टॉपर्स टॉक का आयोजन टॉपर्स को मिली सफलता की सौगात लखनऊ। ज्ञान, विद्या और बुद्धि की देवी माँ सरस्वती को समर्पित...

मोती महल लॉन में ‘एक शाम वतन के नाम’ आज

जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट द्वारा गणतंत्र दिवस एवं उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर विशेष आयोजन लखनऊ। जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर...

लोहड़ी के मिठास के साथ गणतंत्र दिवस के स्वागत में मचा धमाल

एसिड अटैक सर्वाइवर द्वारा संचालित शिरोज कैफे में आयोजनलखनऊ। एसिड अटैक सर्वाइवर द्वारा संचालित शिरोज कैफे में ए टच आॅफ आनंद इवेंट मैनेजमेंट द्वारा...

शरणागत की रक्षा करना ही प्रभु का परम धर्म है

श्रीमद्भागवत कथा महोत्सवलखनऊ। शिव श्याम मंदिर समिति की ओर से सदर कैंट हाता रामदास स्थित शिव श्याम मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा...

SPS इंटर कॉलेज के बच्चों ने प्रभात फेरी में लगाये भारत माता के जयकारे

उन्नाव। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसपीएस इंटर कॉलेज मीरकापुर उन्नाव के बच्चों ने 24 जनवरी को प्रभात फेरी निकाली जो मीरकापुर...