back to top

सिराज के पांच विकेट, बारिश के खलल के बीच भारत को 328 रन का लक्ष्य

ब्रिसबेन। मोहम्मद सिराज और शारदुल ठाकुर की उम्दा गेंदबाजी के दम पर आस्ट्रेलिया को चौथे क्रिकेट टेस्ट के वर्षाबाधित चौथे दिन सोमवार को दूसरी पारी में 294 रन पर आउट करने के बाद भारत को आखिरी दिन जीत के लिए 324 रन बनाने होंगे। भारत को 328 रन का लक्ष्य मिला जिसके जवाब में बारिश के कारण चौथे दिन खेल समय से पहले रोके जाने तक भारत ने बिना किसी नुकसान के चार रन बना लिए थे।

रोहित शर्मा चार रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि शुभमन गिल ने अभी खाता नहीं खोला है। गाबा की विकेट को देखते हुए यह लक्ष्य बहुत मुश्किल होगा। गाबा पर चौथी पारी में सर्वाेच्च लक्ष्य का पीछा करके जीत 1951 में वेस्टइंडीज ने हासिल की है जब उसने 236 रन बनाए थे। अपने प्रमुख गेंदबाजों के बिना खेल रही भारतीय टीम के युवा और अनुभवहीन तेज गेंदबाजों ने अपने फन का लोहा फिर मनवाया। सिराज ने 19.5 ओवर में 73 रन देकर पांच विकेट लिए।

वहीं ठाकुर ने 61 रन देकर चार और मैच में कुल सात विकेट चटकाए। सिराज ने पांच विकेट लेने के बाद मैदान पर जमा करीब एक हजार दर्शकों की ओर गेंद दिखाकर अभिवादन स्वीकार किया। पांचवें दिन भारत के लिए लक्ष्य तो मुश्किल है ही, साथ ही बारिश का खलल पडऩे की भी आशंका है। मैच का नतीजा चाहे जो हो लेकिन दोनों टीमों ने पूरी श्रृंखला में जबर्दस्त प्रदर्शन करके क्रिकेटप्रेमियों के दिल जीते। चोटों कारण अपने प्रमुख खिलाड़ियों को गंवाने वाली भारतीय टीम की युवा ब्रिगेड तो हर कसौटी पर खरी उतरी।

मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह की कमी तो टीम को खली लेकिन इन युवाओं ने भी शानदार प्रदर्शन करके भविष्य उज्जवल होने के संकेत दे दिए। सिराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लंच के बाद शॉर्ट गेंद पर स्मिथ को गली में लपकवाया। स्मिथ 74 गेंद में सात चौकों की मदद से 55 रन बनाकर आउट हुए। रहाणे ने उनका कैच लपका। इसके बाद उन्होंने मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को पवेलियन भेजकर अपने पांच विकेट पूरे किए।

इससे पहले उसने शुरूआती सत्र में 31वें ओवर की तीसरी गेंद पर मार्नस लाबुशेन (22 गेंद में 25 रन) और आखिरी गेंद पर मैथ्यू वेड (0) को आउट किया। लाबुशेन ने दूसरी स्लिप में रोहित शर्मा को और वेड ने विकेट के पीछे ऋषभ पंत को कैच थमाया। ठाकुर ने दूसरे सत्र में कप्तान टिम पेन (27) और कैमरन ग्रीन (37) को पवेलियन भेजा। पेन ने विकेट के पीछे पंत को और ग्रीन ने रोहित को कैच थमाया।

इससे पहले डेविड वॉर्नर और मार्कस हैरिस ने पहले विकेट के लिए 89 रन जोड़े। वॉर्नर ने 75 गेंद में छह चौकों की मदद से 45 रन बनाए लेकिन वाशिंगटन सुंदर ने उन्हें पगबाधा आउट किया। इसके बाद हैरिस 82 गेंद में 38 रन बनाकर शारदुल ठाकुर के बाउंसर का शिकार हुए जिनका कैच पंत ने लपका। हैरिस ने अपनी पारी में आठ चौके जड़े।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...