घने कोहरे में आपस में टकराई पांच गाड़ियां, एक युवक की मौत, दो लोग घायल

अमेठी। यूपी के अमेठी जिले के कमरौली थाना क्षेत्र में रविवार तड़के घने कोहरे के कारण पांच वाहन आपस में टकरा गए, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना तड़के करीब चार बजे कमरौली रेलवे फाटक पर हुई जब फाटक बंद होने के कारण वहां खड़ी एक कार को मालवाहक वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी और एक के बाद एक कुल पांच वाहन आपस में टकरा गए।

कमरौली थाना के प्रभारी निरीक्षक अभिनेश कुमार ने बताया कि हादसे में मालवाहक वाहन के चालक जायस निवासी रोहित पांडेय (30) की मौत हो गयी जबकि अन्य दो लोग घायल हो गये है जिन्हें जगदीशपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि दुर्घटना संभवत: घने कोहरे के कारण हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर कर यातायात बहाल करा दिया गया है।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार ने CM योगी के सचिव अमित सिंह को सेवा विस्तार दिया, 2027 तक बने रहेंगे पद पर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव अमित सिंह को केंद्र सरकार ने सेवा विस्तार दे दिया है। अब वे 31...

ग्रेस किम ने जीता पहला अमुंडी एवियन चैंपियनशिप का खिताब

भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने 28वें स्थान पर किया प्रतियोगिता का समापन ऐक्स-लेस-बेन्स (फ्रांस)। भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने अमुंडी एवियन चैंपियनशिप के अंतिम दौर...

मॉडल और 2021 की मिस पुडुचेरी सैन रेचल ने की सुसाइड, इंडस्ट्री में शोक की लहर

एंटरटेनमेंट और मॉडलिंग इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। 25 वर्षीय मॉडल और 2021 की मिस पुडुचेरी सैन रेचल अब हमारे बीच...

Latest Articles