back to top

दिल्ली समेत अलग-अलग राज्यों से पांच संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

आतंकवाद के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है। दिल्ली पुलिस ने राजधानी समेत देश के अलग-अलग राज्यों से आईएसआईएस के पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, इन संदिग्ध आतंकियों के पास से पुलिस ने कएऊ बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी बरामद की है। इन संदिग्धों में से तीसरा आतंकी सूफियान भी शामिल है। जिसें गुरुवार सुबह दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने इसके पास से ही आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया है। दिल्ली पुलिस की ये कार्रवाई देश में आईएसआईएस आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में बड़ी सफलता मानी जा रही है। सूत्रों की मानें तो संदिग्ध आतंकी सूफियान मुंबई का रहने वाला है। उसे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अस्थिरता फैलाने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

इससे पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने झारखंड एटीएस और रांची पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई के दौरान रांची के इस्लामनगर इलाके से दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इन आतंकियों के नाम असहर दानिश आफताब बताए गए हैं। इनमें असहर दानिश झारखंड के बोकारो जिले का रहने वाला है। उसे रांची के तबारक लॉज से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। जबकि दिल्ली पुलिस ने आफताब को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। वह मुंबई का रहने वाला है। माना जा रहा है कि दोनों आईएसआईएस के स्लीपर सेल से जुड़े हो सकते हैं। इन संदिग्घ आतंकियों पर रासायनिक हथियार बनाने की क्षमता रखने का भी आरोप है।

गिरफ्तार किए गए इन संदिग्ध आतंकियों के पास से दिल्ली पुलिस को खतरनाक और तकनीकी सामान बरामद किया है। इनमें रसायन जैसे हाइड्रोक्लोरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड, सोडियम बाइकाबोर्नेट और सल्फर पाउडर जैसी चीज शामिल हैं।

पुलिस ने इनके पास से पीएच वैल्यू चेकर, वेटिंग मशीन, बीकर सेट, सेफ्टी ग्लव्स और रेस्पिरेटरी मास्क जैसे उपकरण भी बरामद किए गए हैं. इसके अलावा पुलिस ने इनके पास से एक लैपटॉप और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। यही नहीं पुलिस को एक प्लास्टिक बॉक्स भी मिला है, जिसमें स्ट्रिप वायर, सर्किट, मदरबोर्ड और डायोड्स जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रखे हुए थे।

बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 9 सितंबर (मंगलवार) को एक खुफिया सूचना के आधार पर आफताब नाम के एकर आतंकी को गिरफ्तार किया था। शुरूआती जांच में पता चला कि आफताब दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की योजना पर काम कर रहा है। पुलिस ने उसके पास से कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण भी बरामद किए। उसके बाद इसी आपरेशन के तहत झारखंड की राजधानी रांची की एक लॉज में छापेमारी की ग। जहां से असहर उर्फ दानिश गिरफ्तार किया गया।

RELATED ARTICLES

मासिक दुर्गाष्टमी आज, होगी मां अंबे की आराधना

दुर्गा चालीसा का पाठ करने से घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता हैलखनऊ। हर महीने मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाती है। इस महीने की...

एनएलसी इंडिया का जुलाई-सितंबर तिमाही में मुनाफा 26.2 प्रतिशत घटकर 724.80 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनएलसी इंडिया लिमिटेड का जुलाई-सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 26.2 प्रतिशत घटकर 724.80 करोड़ रुपये रह गया।कंपनी...

हमारा संकल्प और प्रतिबद्धता है घोषणापत्र, हर वादा होगा पूरा : तेजस्वी

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार में महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बुधवार को कहा...

गोपाष्टमी आज, भक्त करेंगे गौ माता की पूजा

गोपूजा और गोसेवा के लिए अत्यंत ही शुभ और पुण्यदायी माना गया हैलखनऊ। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी को गोपाष्टमी के रूप...

मासिक दुर्गाष्टमी आज, होगी मां अंबे की आराधना

दुर्गा चालीसा का पाठ करने से घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता हैलखनऊ। हर महीने मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाती है। इस महीने की...

कथक नृत्य का प्रचार-प्रसार किया जाये

बिरजू महाराज कथक संस्थान की हुई बैठकलखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, लखनऊ की कार्यकारी परिषद एवं सामान्य परिषद समिति की बैठक 29 अक्टूबर को...

धर्म की रक्षा के लिए संगठित होकर लड़ना अति आवश्यक है

श्री शिव महापुराण कथा का पांचवा दिन लखनऊ। अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा, लखनऊ के तत्वावधान में ज्ञान सरोवर विधालय, वृंदावन योजना, रायबरेली रोड, कालिन्दी पार्क...

बुझ नहीं सकता वह दीपक, हृदय से जिसे जलाया है…

राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का आयोजनलखनऊ। राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उप्र द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर काव्य/शपथ...

दर्शन और अध्यात्म की हर अवधारणा को दर्शाता है ‘महादेव’

एसएनए के संत गाडगे प्रेक्षागृह में नाटक का मंचनलखनऊ। कारवां थिएटर ग्रुप द्वारा निर्मित नाटक महादेव का मंचन एसएनए के संत गाडगे प्रेक्षागृह में...