विहिप नेता पर गोलीबारी के मामले में पांच व्यक्ति गिरफ्तार

जमशेदपुर (झारखंड। झारखंड के जमशेदपुर स्थित बागबेरा पुलिस थाना क्षेत्र में रेलवे रनिंग रूम के पास विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के एक स्थानीय नेता पर गोलीबारी के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी। पुलिस अधीक्षक (शहर) सुभाष चंद्र जाट ने बताया कि गोलीबारी की घटना में शामिल पांच लोगों को रविवार को गिरफ्तार किया गया। बताया जाता है कि बबलू कुमार सिंह को बृहस्पतिवार को निजी रंजिश को लेकर आरोपियों ने गोली मार दी थी। विहिप जमशेदपुर महानगर कमेटी के सचिव दीपक वर्मा ने बताया था कि सिंह विहिप बागबेरा कमेटी के अध्यक्ष हैं। सिंह को गोली लगी थी और उनका टाटा मेन अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि इस घटना में कुल पांच से छह गोलियां चलाई गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना सरकारी जमीन का एक टुकड़ा हड़पने को लेकर निजी रंजिश के चलते हुई। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से एक पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किये हैं।

RELATED ARTICLES

दोबारा दहल उठा रूस, 6.7 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली हदशत

एक बार फिर भूकंप के झटकों से रूस दहल उठा है। जर्मन जियोसाइंस रिसर्च सेंटर ने बताया कि रविवार यानी 3 अगस्त को रूस...

गोंडा हादसा: 11 की मौत पर सीएम योगी ने जताया दुख, परिजनों को 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान

गोंडा/लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के...

अमेरिका के न्यूयॉर्क क्षेत्र में भूकंप के हल्के झटके

हैस्ब्रुक हाइट्स (अमेरिका)। अमेरिका के न्यूयॉर्क के एक क्षेत्र में शनिवार रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया...