back to top

जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

जम्मू। जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में गुरुवार को एक ही परिवार के पांच लोगों की तब मौत हो गई जब उनकी कार जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना गगवाल क्षेत्र के स्वांडा मोड़ पर हुई। कार चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद गाड़ी वहां खड़े ट्रक से टकरा गई। यह घटना सुबह पांच बजकर 30 मिनट पर हुई।

उन्होंने बताया कि कार सवार सभी लोगों को निकटतम अस्पताल ले जाया गया जहां सभी को मृत घोषित कर दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि उनकी पहचान दर्शन सिंह (70), उनकी पत्नी दर्शन कौर (65), उनका भाई अर्जून सिंह (75), भतीजा मनजीत सिंह (56) और मनजीत का बेटा साहिब सिंह (20) के तौर पर हुई है।

सभी जम्मू के रहने वाले हैं। अधिकारी ने बताया कि परिवार पंजाब से लौट रहा था, जहां वे शादी से पहले हो रहे एक कार्यक्रम में शिरकत करने गए थे।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

रश्मि खंड सोसायटी में कपड़ा दान अभियान ने जगाई नई उम्मीद

लखनऊ के रश्मि खंड सोसायटी में एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहाँ समाज के जागरूक नागरिकों ने मिलकर ज़रूरतमंदों की सहायता के लिए...

मंच पर दिखे भगवान श्री कृष्ण के पांच स्वरूप

गीता के उपदेशों के साथ हुआ चैती महोत्सव का समापन-फूलों की होली के बीच हुआ समापन उत्सव लखनऊ। ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती...

महावीर जयंती आज, निकाली गयी पालकी यात्रा

लखनऊ। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती मंगलवार को धूमधाम के साथ मनायी जाएगी। श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा के...

बच्चों को मिला एकता का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनाई कहानी लखनऊ। जीवन में केवल ताकत या बुद्धि ही पर्याप्त नहीं होती बल्कि नेक दिली और आपसी एकता भी उतनी ही...

फिल्मों के माध्यम से भारत की संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली : पाठक

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव का आगाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का दो दिवसीय भव्य आयोजन दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ।...

मुनाल महोत्सव : पहाड़ी लोकनृत्य की बिखरी छटा

तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ समापनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...