back to top

उत्तराखंड: धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए पांच विधायक

देहरादून। उत्तराखंड में शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार हुआ, जिसमें विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा को शामिल किया गया।

यहां लोक भवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी के अलावा उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

विधायक भरत सिंह चौधरी ने संस्कृत में शपथ ली।नए मंत्रियों के शामिल होने के बाद राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है, जो संवैधानिक प्रावधान के अनुसार अधिकतम है।

खजान दास देहरादून के राजपुर रोड से विधायक हैं, जबकि भरत सिंह चौधरी रुद्रप्रयाग, मदन कौशिक हरिद्वार, प्रदीप बत्रा रुड़की और राम सिंह कैड़ा भीमताल से विधायक हैं।चौधरी, बत्रा और कैड़ा को पहली बार मंत्री पद संभालने का अवसर मिला है, जबकि दास और कौशिक पहले भी यह जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

मंत्रिमंडल विस्तार में गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्रों के बीच संतुलन के साथ ही मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है, जिसे अगले वर्ष की शुरुआत में प्रस्तावित राज्य विधानसभा चुनाव से पहले अहम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने नए मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि पूरी टीम मिलकर प्रदेश के विकास और जनसेवा के लिए कार्य करेगी।धामी ने कहा, हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचे और उसे आगे बढ़ने का अवसर मिले। हम सभी टीम भावना से राज्य की जनसेवा के प्रति समर्पित होकर काम करेंगे।’’

RELATED ARTICLES

नन्हे कलाकारों की बड़ी उड़ान,जयपुरिया स्कूल की प्रदर्शनी 24 से 27 मार्च तक

लखनऊ। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, लखनऊ में रचनात्मकता का सुंदर माहौल देखने को मिल रहा है। स्कूल की वार्षिक कला प्रदर्शनी “मास्करेड ऑफ आर्ट”...

राजस्थान रॉयल्स के लिए तगड़ा झटका, चोट के चलते IPL 2026 से बाहर हुए सैम कुरेन

जयपुर। इंग्लैंड के करिश्माई हरफनमौला खिलाड़ी सैम कुरेन ग्रोइन की चोट के चलते आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र में राजस्थान रॉयल्स के लिए...

आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत बोले- स्वार्थ और वर्चस्व की चाह दुनिया में संघर्षों की जड़

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया में संघर्षों की जड़ स्वार्थ एवं वर्चस्व की...

CM योगी बोले-अवंती बाई का अद्वितीय साहस, सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीरांगना अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शुक्रवार को कहा कि उनका अद्वितीय...

रुपया में भारी गिरावट, 60 पैसे टूटकर 93.49 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर

मुंबई। रुपया शुक्रवार को कारोबार के दौरान 60 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 93.49 प्रति डॉलर पर आ गया। पश्चिम एशिया...

जम्मू-कश्मीर 14-15 अप्रैल को ‘ट्रैवल मार्ट’ की करेगा मेजबानी

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग इस वर्ष अप्रैल में ‘कश्मीर ट्रैवल मार्ट’ का आयोजन करेगा। इसका उद्देश्य क्षेत्र की पर्यटन संभावनाओं को प्रदर्शित करना है। मुख्यमंत्री...