इस बैठक में वर्ष 2024 के बाल साहित्य सम्मानों पर समिति ने निर्णय लिये गए
लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान की बाल साहित्य संबर्द्धन योजना के अन्तर्गत बाल साहित्य सम्मानों के लिए गठित समिति की बैठक हुई। इस बैठक में वर्ष 2024 के बाल साहित्य सम्मानों पर समिति ने निर्णय लिये गए। जिसमें सुभद्रा कुमारी चौहान महिला बाल साहित्य सम्मान से मेरठ की रेनू मंडल, अलीगढ़ के पे्रम किशोर पटाखा को सोहन लाल द्विवेदी बाल कविता सम्मान, शहाजहांपुर के देशबंधु शाहजहांपुरी को अमृत लाल नागर बाल कथा सम्मान, मथुरा की संतोष रिचा को कृष्ण विनायक फड़के बाल साहित्य समीक्षा सम्मान, गोरखपुर की मल्लिका वर्मा को उमाकान्त मालवीय युवा बाल साहित्य सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई। हिंदी संस्थान की प्रधान संपादक डॉ अमिता दुबे ने बताया कि प्रत्येक सम्मान, की धनराशि 51000 रुपए है। जल्द ही सम्मान समारोह की घोषणा की जायेगी। सम्मानित बात साहित्यकारों को पुरस्कार धनराशि अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया जायेगा।
सम्मान जिम्मेदारी को बढ़ाता है :
रेनू मंडल को सुभद्रा कुमारी चौहान महिला बाल साहित्य सम्मान मिलने पर गोरखपुर की रेनू मंडल ने कहा कि बाल सहित्य सम्मान मिलना एक गौरव का अनुभव कराता है। ऐसे सम्मान मिलने से साहित्यकार की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। बाल साहित्य के क्षेत्र में बच्चों के मन की व्यथा को समाज के सामने लाना मेरा उद्ेश्य है। बच्चे देश का भविष्य हैं। इसलिए मेरी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। आगे रेनू मंडल ने कहा कि मेरा मकसद है कि समाज की असली तश्वीर समाज के सामने ला सकूं ताकि हमारी लेखनी से बच्चों का विकास हो सके और सही दिशा मिल सके।





