back to top

भारत-नेपाल सीमा पार कर रहे फर्जी आईएएस अधिकारी समेत पांच गिरफ्तार

बहराइच। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने बहराइच जिले में भारत-नेपाल के रुपईडीहा सीमा पर लाल-नीली बत्ती और हूटर लगे वाहन से पड़ोसी देश में जाने की कथित रूप से कोशिश कर रहे फर्जी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक पहुप कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि भारत-नेपाल सीमावर्ती रूपईडीहा सीमा पर रविवार शाम साढ़े सात बजे हूटर बजाते हुए लाल-नीली बत्ती लगी एक कार में पांच लोग नेपाल जाने की कोशिश कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने जब उन्हें रोककर पूछताछ की तो उनमें से एक व्यक्ति ने अपना नाम धर्मेंद्र बताया और खुद को आईएएस अधिकारी बताते हुए कहा कि वह लखनऊ सचिवालय में तैनात है। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि शंका होने पर एसएसबी, रूपईडीहा पुलिस और सीमा पर तैनात अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने विस्तृत पूछताछ की तो मालूम हुआ कि इन पांचों में से ना तो कोई आईएएस अधिकारी है और ना ही वाहन पर लाल-नीली बत्ती लगाने के लिए अधिकृत हैं।

आरोपियों की पहचान लखनऊ निवासी धर्मेंद्र सिंह, शुभम बाजपेई, अनमोल सिंह, सचिन सिंह और स्वप्नल सहाय के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि जिस वाहन पर सवार होकर सभी आरोपी जा रहे थे, वह धर्मेंद्र की पत्नी की कंपनी प्रिया एजेंसी के नाम पर लखनऊ में पंजीकृत है। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों स्वीकार किया कि वे नेपाल में कैसीनो में जुआ खेलने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके कब्जे से 2.17 लाख रुपये, छह मोबाइल फोन, एक इलेक्ट्रॉनिक चिप डिवाइस तथा पावर बैंक बरामद किए हैं।

RELATED ARTICLES

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में अचानक...

योगी सरकार का कीर्तिमान, पहली बार गो संरक्षण के लिए खर्च होंगे 2100 करोड़

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खास दिलचस्पी की वजह से, राज्य के ‘गाय संरक्षण मिशन’को एक नई दिशा मिलने वालीहै। पहली बार, गांव...

यूपी आज जो कुछ भी कर पा रहा है, उसके पीछे है पं. गोविंद बल्लभ पंत की सोचः सीएम योगी

सीएम योगी ने पूर्व गृह मंत्री व उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री ‘भारत रत्न’ पं. गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि लखनऊ...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...