back to top

रमजान मुबारक: तरावीह का पहला दौर मुकम्मल

मुल्क में अमन की हुई दुआ
लखनऊ। रमजान मुबारक के महीने में सोमवार को तरावीह का पहला दौर मुकम्मल हुआ। ऐशबाग ईदगाह जामा मस्जिद, करामत मस्जिद समेत जिन-जिन मस्जिदों में पांच पारे की तरावीह हुई वहां सोमवार को पहला कुरआन मुकम्मल हो गया। कुरआन मुकम्मल होने पर मुल्क में अमन और शांति की दुआ की गई। इमाम ईदगाह मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि कुरान करीम और रमजानुल मुबारक का आपस में गहरा सम्बंध है। इसी मुबारक महीने में कायनात को पैदा करने वाले ने इंसानियत की रहनुमाई के लिए अपनी आखिरी किताब अपने आखिरी नबी कपाक पर उतारी। उन्होंने कहा कि कुरान करीम ऐसी मुबारक व मुकद्दस किताब है जो भी इसके साए में आएगा वह महफूज हो जाएगा। तकरीर के बाद मौलाना खालिद रशीद ने खुदा पाक के हुजूर में दुआ की। मौलाना ने तमाम मरहूमीन के लिए दुआ की। उन्होने नई नस्ल के ईमान व अकीदे की हिफाजत, मुसलमानों की इज्जत व आबरू, जान व माल की हिफाजत और मुसलमानों पर हो रहे जुल्म को रोकने, बीमारों को शिफा के लिए विशेष दुआ की। सुन्नी हेल्पलाइन इस्लामिक सेन्टर आफ इण्डिया के तहत दारूल निजामिया फरंगी महल में हेल्प लाइन 9415023970, 9335929670, 9415102947, 7007705774, 9140427677 पर दोपहर दो से चार बजे तक संपर्क करें।

सवाल: एक शख्स जिसको मिर्गी का मर्ज है, रोजे के दौरान उसे दौरा पड़ जाए तो क्या रोजा टूट जाएगा।
जवाब: रोजा नहीं टूटेगा।
सवाल: किसी शख्स को सर्दी जुखाम है और वह रोजे की हालत में बलगम निगल जाए तो क्या रोजे पर असर पड़ेगा।
जवाब: उससे रोजे पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
सवाल: क्या पेशाब के दौरान खून निकलने से रोजा टूट जाएगा।
जवाब: रोजा नहीं टूटेगा।
सवाल: क्या तस्वीर वाला कपड़ा पहनकर नमाज पढ़ सकते हैं।
जवाब: नहीं पढ़ सकते हैं।

-शिया हेल्पलाइन कार्यालय आयतुल्लाह अल उजमा सैयद सादिक हुसैनी शीराजी शिया हेल्प लाइन में महिलाएं इस नम्बर पर 6386897124 एवं पुरुष 9415580936- 9839097407 पर सुबह 10 से 12 बजे तक सम्पर्क कर सवाल पूछ सकते हैं।
सवाल:अगर कोई दमे का मरीज रोजे की हालत में इनहेलर का इस्तेमाल करता है तो क्या हुक्म है।
जवाब: इनहेलर से निकलने वाली दवा अगर खाने-पीने की नली में नहीं जाती है तो रोजा सही है।
सवाल: कोई शख्स घर से 30 किलोमीटर के सफर पर नौकरी करने जाता है तो उसके रोजे के लिए शरीयत ने क्या बयान किया है।
जवाब:ऐसा इंसान जो रोज 30 किलोमीटर का सफर करता है, वह रोजा रख सकता है।
सवाल:अगर कोई शख्स रोजे की नीयत करे और दिन के किसी हिस्से में जान-बूझकर रोजा तोड़ दे तो क्या हुक्म है।
जवाब:जान बूझकर रोजा तोड़ना हराम है और उसको तीनों कफ्फारों में से कोई एक कफ्फारा अदा करना होगा।
सवाल:अगर कोई बीमार हो और वह जोहर से पहले ठीक हो जाए तो क्या रोजा रखना सही होगा।
जवाब:अगर उस शखस ने कोई ऐसा काम नहीं किया है जो रोजे को टूट करता है, तो नीयत करके रोजा रख ले, रोजा सही होगा। मुकद्दस रमजान इफ्तार (24 फरवरी) रोजा मंगलवार सुन्नी शिया 6:06 6:16 सहरी (25 फरवरी) रोजा बुधवार 5:10 5:04

RELATED ARTICLES

मधुर भजनों से गूंजा दादी का दरबार

मंगल पाठ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर परिसर में श्री राणी सती दादी मंगल पाठ का...

सामाजिक सच्चाइयों का आईना दिखाएगी वर्टिकल सीरीज ‘शीन’ : प्रदीप श्रीवास्तव

डिजिटल दुनिया में उनके रिश्तों की जटिलताओं को दशार्या जाएगालखनऊ। इम्पल्स सिने एंटरटेनमेंटस प्र.लि. और चिराग भसीन प्रोडक्शन के संयुक्त बैनर तले बनने वाली...

तिलकनगर से श्याम भक्तों की टोली खाटू धाम यात्रा के लिए रवाना

40 भक्तों की टोली खाटू धाम यात्रा के लिए जा रहीलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल की ओर से ऐशबाग के तिलकनगर स्थित महाराजा अग्रसेन...

मधुर भजनों से गूंजा दादी का दरबार

मंगल पाठ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर परिसर में श्री राणी सती दादी मंगल पाठ का...

सामाजिक सच्चाइयों का आईना दिखाएगी वर्टिकल सीरीज ‘शीन’ : प्रदीप श्रीवास्तव

डिजिटल दुनिया में उनके रिश्तों की जटिलताओं को दशार्या जाएगालखनऊ। इम्पल्स सिने एंटरटेनमेंटस प्र.लि. और चिराग भसीन प्रोडक्शन के संयुक्त बैनर तले बनने वाली...

तिलकनगर से श्याम भक्तों की टोली खाटू धाम यात्रा के लिए रवाना

40 भक्तों की टोली खाटू धाम यात्रा के लिए जा रहीलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल की ओर से ऐशबाग के तिलकनगर स्थित महाराजा अग्रसेन...

नन्हे कदमों ने जगाई स्वच्छता की अलख

लिटिल चैम्प्स के 15वें वार्षिकोत्सव में दिखा बच्चों का उत्साह लखनऊ। स्वच्छता का संदेश देती नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर...

पृथ्वीनाथ भार्गव की कलाकृतियों से नए कलाकारों ने सीखा

प्रो. पृथ्वीनाथ भार्गव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित मोनोग्राफ का विमोचनलखनऊ। वरिष्ठ कलाकार प्रो. पृथ्वीनाथ भार्गव की 114 कलाकृतियां राज्य ललित कला अकादमी...

मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मानिका विश्वकर्मा बनीं शहर की मेहमान

सफलता के लिए आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर सीखना जरूरीलखनऊ। मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मानिका विश्वकर्मा सोमवार को नवाबी शहर की मेहमान बनीं। मानिका सोमवार...