back to top

first phase: यूपी की 8 सीटों पर हुआ 63 .69 प्रतिशत मतदान

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर गुरूवार शाम छह बजे तक 63.69 फीसदी औसत मतदान हुआ है । वर्ष 2014 में इन सीटों पर 65.76 प्रतिशत मतदान हुआ था।

चुनाव अधिकारी का मानना है कि

वैसे मुख्य चुनाव अधिकारी का मानना है कि अभी दो से तीन प्रतिशत मतदान बढ़ सकता है क्योंकि कुछ लोकसभा क्षेत्रों के कुछ मतदान केंद्रो के बाहर शाम छह बजे के बाद भी मतदाताओं की लाइनें थीं। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वेंकटेश्वर लू ने गुरूवार शाम को मतदान समाप्त होने के बाद पत्रकार वार्ता में बताया कि शामली में एक जगह मामूली सी घटना को छोड़कर सभी जगह मतदान पूरी तरह से शांत रहा और कही से कोई अप्रिय घटना की खबर नही आई है। उन्होंने बताया कि अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी मतदान केंद्र से दोबारा मतदान कराने की बात भी सामने नही आई है।

उप्र की आठ लोकसभा सीटों

आज उप्र की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया था । उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान गड़बड़ी पाए जाने पर 89 बैलट यूनिट, 89 कंट्रोल यूनिट, तथा 428 वीवीपैट बदली गई । उन्होंने बताया कि शाम छह बजे तक 70.68 प्रतिशत मतदान सहारनपुर में हुआ जबकि गाजियाबाद में 57.60 प्रतिशत,मुजफ्फरनगर में 66.66 प्रतिशत, बिजनौर में 65.40 प्रतिशत, कैराना में 62.10 प्रतिशत, मेरठ में 63.00 प्रतिशत,गौतमबुद्घ नगर में 60.10 प्रतिशत तथा बागपत में 63.90 प्रतिशत मतदान हुआ।

उन्होंने कहा कि पर्दानशीन महिलाओं

उन्होंने कहा कि पर्दानशीन महिलाओं की जांच के लिए हर बूथ पर एक महिला कर्मचारी तैनात थी जो महिला मतदाताओं की जांच उनके फोटो से कर रही थी। उन्होंने बताया कि मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्वक और निष्पक्ष रहा। शामली जिले के रसूलपुर गुजरा के बूथ नंबर 170 और 171 पर कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा बिना मतदाता पहचान पत्र के मतदान करने की कोशिश की गई जिसे सुरक्षा बलों ने रोका । लेकिन जब मामला बिगडऩे लगा तो सुरक्षा बलो ने हवा में गोलियां चलाई । इस कारण करीब आधा घंटे तक मतदान रूका रहा । बाद में वरिष्ठ अधिकारियों के वहां पहुंचने के बाद मतदान शुरू हुआ और शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ ।

कानून व्यवस्था प्रवीण कुमार ने बताया कि

पत्रकार वार्ता मे मौजूद आईजी कानून व्यवस्था प्रवीण कुमार ने बताया कि शामली में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा उनकी तलाश की जा रही है । कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुए मतदान में प्रारंभ से ही लोगों का जोशो-खरोश देखने को मिल रहा है । मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है । पहले चरण के लिए कुल 6716 मतदान केंद्र बनाए गए थे। पहले चरण के चुनाव में केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह (गाजियाबाद) तथा महेश शर्मा (गौतम बुद्घ नगर) के साथ साथ रालोद प्रमुख अजित सिंह (मुजफ्फरनगर) और उनके बेटे जयंत चौधरी (बागपत) समेत कई दिग्गजों की राजनीतिक किस्मत दांव पर लगी है।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

जम्मू कश्मीर के डोडा में जंगल से जैश से जुड़े आतंकवादी का शव बरामद

जम्मू । जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में पर्वतीय क्षेत्र से प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी का शव बरामद...

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग दिल्ली पहुंचे

नयी दिल्ली।  चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली...

दक्षिणी लेबनान में इज़राइली धमाकों से उठता धुआं, गांव खाली कर दूर से तबाही देख रहे लोग

हनियाह (दक्षिणी लेबनान)। दक्षिणी लेबनान के मंसूरी गांव में इज़राइल द्वारा किए जा रहे नियंत्रित धमाकों से उठते धुएं ने पूरे इलाके को दहशत में...