back to top

कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी की पहली बैठक कल, लोकसभा और विधानसभा चुनावों की रणनीति पर होगा मंथन 

हैदराबाद। कांग्रेस की नई कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की पहली बैठक कल यानी शनिवार को यहां होगी जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आगे की रणनीति, विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) की एकजुटता को आगे ले जाने, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों तथा कई अन्य विषयों पर चर्चा होगी।

कांग्रेस ने गत 20 अगस्त को अपनी कार्य समिति का पुनर्गठन किया था जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।
कार्य समिति में 39 सदस्य, 32 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 13 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं। इस कार्य समिति में सचिन पायलट और शशि थरूर जैसे नेताओं को पहली बार जगह मिली है।

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक 16 सितंबर को होगी और फिर इसके अगले दिन विस्तारित कार्य समिति की बैठक होगी। विस्तारित कार्य समिति की बैठक में कार्य समिति के सभी सदस्यों के अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और कई अन्य वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। कार्य समिति की बैठक के बाद 17 सितंबर को हैदराबाद के निकट एक जनसभा भी होगी जिसे पार्टी के शीर्ष नेता संबोधित करेंगे।

सूत्रों का कहना है कि इसमें आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार को घेरने की रणनीति, विपक्षी गठबंधन इंडिया की एकजुटता को आगे ले जाने, संगठन को मजबूत करने तथा कई अन्य विषयों पर चर्चा होगी। सूत्रों ने यह भी बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण को लेकर भी इस कार्य समिति में चर्चा हो सकती है। माना जा रहा है कि कार्य समिति की बैठक, जनसभा और मार्च के जरिये कांग्रेस तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान का विधिवत आगाज करेगी। राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है।

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक ऐसे समय होने जा रही है जब उसने और दो दर्जन से अधिक विपक्षी दलों ने मिलकर विपक्षी गठबंधन इंडिया का गठन किया है। इंडिया के घटक दलों ने फैसला किया है कि वे अगला लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे और जहां तक संभव हो सकेगा सीटों पर तालमेल करेंगे।

सूत्रों का कहना है कि कार्य समिति की बैठक में इंडिया गठबंधन को और मजबूत करने को लेकर चर्चा हो सकती है।
कार्य समिति की इस बैठक में कुछ महीने बाद पांच राज्यों- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भी मंथन होगा।

कांग्रेस की कोशिश है कि इन राज्यों के विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करके लोकसभा चुनाव के लिए अपनी दावेदारी को और मजबूत किया जाए। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस कार्य समिति की इस बैठक में महंगाई, बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था की स्थिति, चीन के साथ सीमा पर तनाव और कथित भ्रष्टाचार के मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति पर भी चर्चा हो सकती है।

यह खबर पढ़े- राजस्थान में हर पांच साल पर सरकार बदलने की परंपरा को तोड़ेगी कांग्रेस, सचिन पायलट का बड़ा बयान   

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...