नौसेना की तीन महिला पायलटों का पहला जत्था समुद्री टोही मिशन के लिए तैयार

कोच्चि। भारतीय नौसेना की तीन महिला पायलटों का पहला जत्था समुद्री टोही मिशन के लिए तैयार है, जो इस काम को डोर्नियर विमान के जरिए अंजाम देगा। रक्षा प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को कहा कि लेफ्टिनेंट दिव्या शर्मा, लेफ्टिनेंट शुभांगी और लेफ्टिनेंट शिवांगी अब डोर्नियर विमान के जरिए सभी समुद्री टोही अभियानों के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि इन महिला पायलटों को नौसेना की दक्षिणी कमान ने आज डोर्नियर विमान के माध्यम से कार्य (मिशन के लिए तैयार) को अंजाम देने का दायित्व सौंपा। प्रवक्ता ने कहा कि तीनों महिला पायलट 27वें डोर्नियर परिचालन उड़ान प्रशिक्षण पाठ्यक्रम से जुड़े छह पायलटों में शामिल थीं जो गुरुवार को आईएनएस गरुड़ पर आयोजित पासिंग आउट समारोह के बाद संबंधित पाठ्यक्रम में पूर्ण स्नातक हो गए।

बाएं से- भारतीय नौसेना के पायलट लेफ्टिनेंट शिवांगी, लेफ्टिनेंट शुभांगी स्वरूप और लेफ्टिनेंट दिव्या शर्मा, जो 27 वें डॉर्नियर के छह पायलटों में शामिल थे

दक्षिणी नौसैन्य कमान के मुख्य स्टाफ अधिकारी (प्रशिक्षण) रियर एडमिरल एंटनी जॉर्ज कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने पायलटों को पुरस्कृत किया जो अब सभी अभियानों के लिए डोर्नियर विमान उड़ाने में पूर्ण रूप से निपुण हैं। लेफ्टिनेंट दिव्या शर्मा दिल्ली के मालवीय नगर की निवासी हैं। वहीं, लेफ्टिनेंट शुभांगी उत्तर प्रदेश और लेफ्टिनेंट शिवांगी बिहार के मुजफ्फरपुर की निवासी हैं।

समुद्री टोही मिशन के लिए चयनित इन तीन महिला पायलटों में लेफ्टिनेंट शिवांगी दो दिसंबर 2019 को नौसैन्य पायलट के रूप में चुनी जाने वाली पहली महिला थीं। 15 दिन बाद दो अन्य महिलाएं-लेफ्टिनेंट दिव्या शर्मा और लेफ्टिनेंट शुभांगी भी पायलट बन गई थीं।

नौसेना की विज्ञप्ति के अनुसार, लेफ्टिनेंट दिव्या शर्मा और लेफ्टिनेंट शिवम पांडेय को क्रमश: फर्स्ट इन फ्लाइंग और फर्स्ट इन ग्राउंड घोषित किया गया। सर्वाधिक लगन वाले प्रशिक्षु को दिवंगत लेफ्टिनेंट सिमोन जॉर्ज पायनोमूटिल की स्मृति में दी जाने वाली द फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (दक्षिणी) रोलिंग ट्राफी लेफ्टिनेंट कुमार विक्रम को दी गई।

RELATED ARTICLES

योगी सरकार मेधावियो को देगी 1 लाख और टैबलेट, खिलाड़ियों को भी मिलेगा बंपर इनाम

166 मेधावी छात्र लखनऊ में होगे सम्मानित | छात्रों को एक लाख रुपये का पुरस्कार | खिलाड़ियों को भी किया जायेगा सम्मानित | लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

‘द दिल्ली फाइल्स’ का नाम बदला गया, अब ‘द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ’ के नाम से होगी रिलीज़

पब्लिक डिमांड पर बदला गया फिल्म का नाम: अब 'द दिल्ली फाइल्स' नहीं, 'द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ' मुंबई:निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की चर्चित...

अब यूपी में टीचर्स का होगा तबादला, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी हो गई शुरू

ऑनलाइन स्थानांतरण आवेदन प्रक्रिया शुरू | ऑफलाइन आवेदनों के कारण फँसे शिक्षक | अगले साल से केवल ऑनलाइन प्रक्रिया | लखनऊ। प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त (एडेड)...

Latest Articles